बिलासपुर

CG Weather Update: प्रदेश में एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ, इन इलाकों में कराएगी भयंकर बारिश…गिरेंगे ओले

Weather Alert: एक पश्चिमी विक्षोभ 17 फरवरी को भारतीय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है, जिसके कारण 18 फरवरी या उसके बाद प्रदेश के मौसम में फिर से बदलाव होने की संभावना बन रही है।

2 min read

cg weather update उत्तर भारत से शुष्क हवाओं के आने का सिलसिला शुरू होने के साथ शुक्रवार को शहर समेत आसपास के क्षेत्रों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। इधर मौसम विभाग ने आगामी 2 दिनों तक तापमान में आंशिक गिरावट आने की संभावना जताई है।

शुक्रवार को सुबह के समय आकाश मेघमय रहा और हल्का कोहरा छाया रहा। अन्य दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को सुबह के समय लोगों को ठंड का कम अहसास हुआ। इसके बाद दिन में आकाश साफ हो गया और दिनभर धूप खिली रही। दिन भर की धूप की वजह से अन्य दिनों की अपेक्षा गर्मी थोड़ी अधिक रही। शाम को भी अन्य दिनों की अपेक्षा ठंड का लोगों को अहसास कम हुआ। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी जबकि न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट आई। सामान्य से 1 डिग्री अधिक (Monsoon Update) रहने के साथ अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहने के साथ न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में बदलाव के इस क्रम में अब दोपहर धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

शहर - तापमान

रायपुर - 31.9
बिलासपुर - 31.6
पेंड्रा - 28.2
अंबिकापुर - 27.5
जगदलपुर - 33.6
दुर्ग - 32.4
राजनांदगांव - 31.5

तापमान में गिरावट की संभावना...

IMD Update's: मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा के अनुसार प्रदेश में 17 फरवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश के उत्तरी भाग में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। प्रदेश के दक्षिणी भाग में अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि का क्रम बने रहने का अनुमान है। एक पश्चिमी विक्षोभ 17 फरवरी को भारतीय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है, जिसके (Rain) कारण 18 फरवरी या उसके बाद प्रदेश के मौसम में फिर से बदलाव होने की संभावना बन रही है।

Published on:
17 Feb 2024 01:13 pm
Also Read
View All