
CG Crime News: संबंध बनाने से मना करने पर पति ने पत्नी की गमछे से गला घोंट कर हत्या कर दी। परिजन व पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने गुड़ाखू करने के दौरान गिरने से बेहोश होने की झूठी कहानी बनाई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर रतनपुर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
हत्याकांड का खुलासा करते हुए रतनपुर थाना प्रभारी देवश सिंह राठौर ने बताया कि 10 फरवरी रात 11 बजे सावनी बाई पटेल को मूर्छित अवस्था में लेकर पति रूपचंद व भाई देवचंद पटेल रतनपुर हॉस्पिटल पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला सावनी बाई की मौत हो चुकी है। हॉस्पिटल से सूचना रतनपुर थाने पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम कारवाया था। शुक्रवार रात पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद पता चला कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है।
इस पर रतनपुर पुलिस ने पति रूपचंद पिता बिसरू राम पटेल (39) निवासी वार्ड नंबर 14 भोदला पारा रतनपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो उनसे सारी कहानी बताते हुए सावनी बाई पटेल की हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस आरोपी पति रूपचंद को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
Published on:
17 Feb 2024 12:28 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
