बिलासपुर

Weather Update : दिन का पारा स्थिर, रात में चल रहीं ठंडी हवाएं

शनिवार को न्यूनतम तापमान में अचानक 4 डिग्री की गिरावट आने के बाद रविवार को न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई
less than 1 minute read
weather_thand.jpg

बिलासपुर. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में लगातार परिवर्तन होने के कारण शहर समेत आसपास के क्षेत्रों के मौसम में बदलाव आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ का असर बढऩे के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई।

रविवार को दिन का तापमान स्थिर रहा, लेकिन रात में ठंडी हवाएं चली। अरब सागर से आ रही नमी युक्त हवाओं की मात्रा एक बार फिर से कम होने के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। अक्टूबर महीने के चौथे सप्ताह की शुरुआत के साथ एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी का हुई। रविवार को सुबह की शुरुआत धूप खिलने के साथ हुई और शाम तक धूप खिली रही। दिन के तापमान में कोई प्रभाव नहीं पड़ा और अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके विपरीत शनिवार को न्यूनतम तापमान में अचानक 4 डिग्री की गिरावट आने के बाद रविवार को न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम ज्यादा होने के कारण तापमान में आंशिक रूप से बदलाव आ रहा है। नमी युक्त हवाएं कम और ज्यादा होने के कारण ऐसी स्थिति बन रही है। दिन के लंबाई की अवधि लगातार घटने के कारण तापमान में बदलाव आ रहे हैं। प्रदेश में 23 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहने की सम्भावना है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों के तापमान...
शहर तापमान
रायपुर 32.0
बिलासपुर 31.5
पेंड्रा 32.6
अंबिकापुर 27.2
जगदलपुर 30.2
दुर्ग 32.6
राजनांदगांव 32.0

Published on:
23 Oct 2023 12:58 pm