बिलासपुर

जोगी के चलते ‘आप’ पर मीडिया का कैमरा नहीं, पूरे दमखम से उतरी है पार्टी मैदान में

पहली बार चुनावी मैदान में उतरे आप प्रत्याशियों ने जनता के बीच अपनी छाप छोडऩे में कोई कसर नहीं छोड़ी।

3 min read
जोगी के चलते 'आप' पर मीडिया का कैमरा नहीं, पूरे दमखम से उतरी है पार्टी मैदान में

सतीश यादव/बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में इस बार कई जगहों पर त्रिकोणीय मुकाबला रहा। भाजपा व कांग्रेस के बीच नई पार्टी जकांछ ने अपनी जगह बनाई। वहीं आम आदमी पार्टी भी इनसे पीछे नहीं रही है। पार्टी ने अच्छी तैयारी के साथ प्रत्याशियों को मैदान में उतरा जिसकी हर वर्ग में चर्चा होती रही। इनके पढ़े लिखे प्रत्याशी पूरे क्षेत्र में अपनी बात को बेबाकी के साथ रखते थे। इनकी मेहनत कितना सफल हुई यह तो 11 दिसम्बर को रिजल्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा, लेकिन पहली बार चुनावी मैदान में उतरे आप प्रत्याशियों ने जनता के बीच अपनी छाप छोडऩे में कोई कसर नहीं छोड़ी।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए आप ने 85 सीटों पर प्रत्याशी उतारे। पूरे दमखम के साथ प्रत्याशी अपने क्षेत्र में प्रचार करते रहे। आम जनता के सामने प्रत्याशी अपनी बातों को बेबाकी से रखने के कारण सुर्खियों में रहे। अगर पढ़े लिखे प्रत्याशियों की बात करे तो आप के पास डाक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, सरकारी कर्मचारी से लेकर उद्योग से जुड़े लोग भी साथ आए। पार्टी ने प्रदेश में 8 महिलाओं को टिकट दिए। इनके प्रचार प्रसार करने के तौर तरीके भी काफी अलग थे। इसके कारण लोगों के बीच सुर्खियों में रहे। इनके पास ऐसे भी प्रत्याशी थे जो सोशल मीडिया में चुनावी स्लोगन ,बेनर पोस्टर के लिए भी चर्चित रहे। प्रदेश में चुनावी सभा लेने के लिए दिल्ली से 27 विधायक आए थे इसमें 2 सांसद और 3 मंत्रियों ने प्रदेश में सभा कर दिल्ली सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए प्रदेश में गरीबों, बेरोजगारों सहित अन्य मुद्दों और प्रदेश के हालात पर पूरे दमखम के साथ अपनी बात रखी।

पहली बार लड़े पर दमखम के साथ : पहली बार चुनावी मैदान में उतरकर 85 सीटों पर चुनाव लडऩे वाली पार्टी आप के पास डाक्टर इंजीनियर, वकील, उद्योगपतियों से लेकर होटल चलाने वाले, किसान से लेकर एलआईसी एजेंट के अलावा सरकारी नौकरी छोड़कर चुनाव लडऩे वालों की कोई कमी नहीं रही। क्षेत्र में प्रत्याशियों ने अपनी अच्छी पैठ बनाई।
भाजपा, कांग्रेस, जकांछ को 'आप' दे रही टक्कर : आप के प्रमुख प्रदेश के प्रवक्ता उचित शर्मा की माने तो यह पार्टी खल्लारी, भरतपुर सोनहत,पाली तानाखार,चांपा जांजगीर बिलासपुर के बिल्हा सहित अन्य विधान सभा सीट में तीनों पार्टियों को टक्कर देने में पीछे नहीं है। कुछ सीटों पर इनसे आगे भी दिखाई दे रही है। उचित ने कहा हमारे सभी प्रत्याशी प्रोफेशनल तरीके से चुनाव लड़े।

संगठन को किया मजबूत : प्रवक्ता उचित शर्मा ने बताया मार्च महीने से हमारी पार्टी ने प्रदेश में कैपेनिंग शुरू किया। काफी कम समय में हमने अपने संगठन को मजबूत कर लिया है। हर बूथ में अपने कार्यकर्ता तैयार कर लिए हैं। अभी हमने छग को ट्रायल के रुप में लिया है। आने वाले हर छोटे बड़े चुनाव में पार्टी का दखल होगा। और हम नगर निगम, नगर पालिका , नगर पंचायत और ग्राम पंचायतों में अपने प्रत्याशी उतारेंगें।
इस तरह की कैंपेनिंग : हर पार्टी की तरह रैली निकाली, सभाएं की, लोगों के भीड़ इक_ी की। बैनर पोस्टर में भी छाए रहे। हर गली मोहल्ले में पहुंच जाते थे। सोशल मीडिया पर शहरी इलाकों में उपस्थिति रही। सभा में भीड़ बढ़ाने के लिए खर्च भी किया।
आम आदमी पार्टी के आंकड़े : 85 सीटों पर चुनाव लड़ा । 8 महिला प्रत्याशी । 6 डॉक्टर । 6 वकील । 6 इंजीनियर। 4 सरकारी नौकरी वाले ।

ये नेता आए: प्रदेश में कैपेंनिंग के लिए 'आपÓ के 27 विधायक, 2 सांसद, 3 मंत्री दिल्ली से आए। इनमें चांदनी चौक दिल्ली की विधायक अलका लांबा, राज्य सभा सांसद संजय सिंह, श्रम मंत्री गोपाल राय, सोमनाथ भारती, सुशील गुप्ता सहित अन्य नेता शामिल रहे।
हम आगे रहेंगे : प्रदेश में हमने पहली बार चुनाव के लिए कदम रखा है। काफी कम समय में दमखम से साथ प्रदेश की 85 सीटों पर पढ़े लिखे डाक्टर, इंजीनियर, वकील हमारे प्रत्याशी हैं। कुछ जगहों पर हम तीनों पार्टी के प्रत्याशियों को सीधी टक्कर दे रहे। आने वाले दिनों में होने वाले मुकाबले में हम आगे रहेंगे।
उचित शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता छग

Published on:
25 Nov 2018 12:58 pm
Also Read
View All