बिलासपुर

VIDEO : सिद्धू बोले-झूठ बोले कौआ काटे, आज मैं आया हूं तो राज खोल कर जाऊंगा, चौकीदार चोर है

अपने निर्धारित कार्यक्रम के शेड्यूल के बीच नवजोत दयालबंद स्थित गुरुद्वारा में मत्था टेकने पहुंचे।
2 min read
cg eletion 2018
VIDEO : सिद्धू बोले-झूठ बोले कौआ काटे, आज मैं आया हूं तो राज खोल कर जाऊंगा, चौकीदार चोर है

बिलासपुर. दयालबंद आईस फैक्ट्री के सामने सभा को संबोधित करते नवजोत सिद्धू ने कहा कि चौकीदार चोर है, और उनका कुत्ता भी चोर है। मगर वह काटता नहीं है, इस दौरान उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि झूठ बोले कौवा काटे, आज मैं आया हूं तो राज खोल कर जाऊंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करने के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर भी जमकर निशाना साधा और घोटालों व गरीबों के साथ धोखा देने वाली सरकार करार दिया। नवजोत संबोधन के दौरान बात-बात पर ठोको ताली और शेरो शायरी करते रहे। पेट्रोल-डीजल, तेल की बढ़ी कीमतों और किसानों की कम आय को लेकर उन्होंने कहा कि ये कैसी किसान और जनता हितैषी सरकार है? नरेन्द्र मोदी ने अपनी दोस्ती अमीरों से निभाई और गरीबों को छला है। अपने निर्धारित कार्यक्रम के शेड्यूल के बीच नवजोत दयालबंद स्थित गुरुद्वारा में मत्था टेकने पहुंचे।

चंद पंूजीपतियों को लाभ पहुंचाने उजाड़ दिया गरीबों का आशियाना - सिद्धू : पंजाब के उप मुख्यमंत्री व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्य की रमन और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि स्विस बैंकों में काला धन जमा करने वालों को नाम शायद इसलिए नहीं उजागर किया जा रहा है, क्योंकि उसमें सीएम डॉ. रमन सिंह के बेटे का भी नाम है। उन्होंने सवाल उठाया कि 12 चिटफंड कंपनियों का उद्घाटन किसने किया? पंजाब के उप मुख्यमंत्री सिद्धू यहां सभा लेने आए थे। इसके पहले पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जेठमलानी एक लिस्ट सारी दुनिया के सामने लाए थे, वह केस भी सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। 2015 में यह कहा गया था कि 14 सौ भारतीयों ने स्विस बैंकों में पैसे जमा कराए हैं। उनके नाम दिए जाएंगे, लेकिन आज तक किसी का नाम उजागर नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि चिटफंड कंपनियों की सच्चाई किसी से छिपी नहीं है। आदिवासियों की जमीन, जिसमें वो एक हजार साल से काबिज थे और उनके देवी-देवताओं को छीन लिया। और क्या ये शर्म की बात नहीं कि छत्तीसगढ़ की 27 हजार लड़कियां गायब हैं।

IMAGE CREDIT: patrika

भावुक हुए : उन्होंने कहा कि मैं स्वन्त्रता सेनानी का बेटा हूं। 6 बार इलेक्शन जीता हूं। मोदी को ललकारते हुए कहा आपने तो पाँच बार ही चुनाव जीता है। नवजोत पिता पर अंग्रेजों द्वारा किए गए जुल्म और उनकी बेरहमियों को याद कर भावुक हो गए।
जिलाध्यक्ष केशरवानी ने स्टेयरिंग सम्भाली : नवजोत सिद्धू एसईसीएल हेलीपेड में उतरे इसके बाद वे इनोवा में बैठ।े जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने ड्राइवर को उतार कर खुद स्टेयरिंग संभाली और होटल इंटरसिटी ले गए। फिर सभा स्थल और वहां से वापस हेलीपेड ले गए।

Published on:
17 Nov 2018 02:46 pm
Also Read
View All
भूमि विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, तहसीलदार किसी को दस्तावेज़ पेश करने के लिए नहीं कर सकता मजबूर

बिलासपुर में सर्पदंश मुआवजा रैकेट का नया खुलासा, 2 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, शव पहुंचते ही गिरोह को देते थे सूचना

Chhattisgarh News: 24 से 27 जुलाई तक बदलेगा ट्रेनों का संचालन, बोल बम श्रद्धालुओं का फूटा गुस्सा, 7 दिन में मांगें नहीं मानीं तो रेल रोको आंदोलन

बिलासपुर में बड़ा हादसा, खेत जाते समय श्रमिकों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 2 की मौत, 6 गंभीर घायल

RTE सीटें 85 हजार से घटकर 30 हजार, छत्तीसगढ़ HC ने पूछा- अगस्त में एडमिशन होगा तो गरीब बच्चे पढ़ाई कब करेंगे?