बिलासपुर

Chhattisgarh Rain Alert: एक साथ कई सिस्टम सक्रिय, अगले 48 घंटे तेज हवा, गरज-चमक और हल्की बारिश की चेतावनी

Rain Alert: मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

2 min read
बारिश (पत्रिका फोटो)

Chhattisgarh Rain Alert: राजस्थान से झारखंड तक बनी ट्रफ लाइन और विभिन्न मौसमी सिस्टम के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रविवार को बिलासपुर में दिनभर बादल छाए रहे और शाम के समय तेज हवा चली। एक दिन पहले हुई आंधी-बारिश के कारण कई इलाकों में दूसरे दिन भी अंधेरा छाया रहा।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले 1-2 दिनों तक कुछ स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, गरज-चमक और हल्की बारिश होने की संभावना है। रविवार को बिलासपुर का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.8 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5.9 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बिलासपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में सोमवार को भी बारिश और अंधड़ की आशंका जताई है।

ये भी पढ़ें

आज से बढ़ सकता है तापमान, कई जिलों में गरज-चमक और बूंदाबांदी के आसार, जानें रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?

फिर बदलेगा मिजाज, बढ़ सकता है तापमान

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचपी चंद्रा के अनुसार 11 मई के बाद प्रदेश में आंधी-तूफान की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने के संकेत हैं। इसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, फिलहाल बादल और नमी के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है।

कई सिस्टम एक साथ सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ, द्रोणिका और चक्रवाती परिसंचरण जैसे कई सिस्टम एक साथ सक्रिय हैं। राजस्थान से गंगेटिक पश्चिम बंगाल तक द्रोणिका बनी हुई है, वहीं मध्य प्रदेश, बिहार और बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में भी मौसमी गतिविधियां प्रभाव डाल रही हैं। इसके कारण प्रदेश में मौसम लगातार बदला हुआ है।

मौसम विभाग की चेतावनी

प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ और वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। तेज हवा के कारण पेड़ गिरने और बिजली बाधित होने की आशंका भी बनी हुई है।

और भी है खबरें

पश्चिमी विक्षोभ का असर, छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन बारिश और मेघगर्जन के आसार, IMD ने दी चेतावनी- गर्मी के बीच शुक्रवार को बिलासपुर जिले में मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और शहर के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम बदलने से लोगों को तेज गर्मी और उमस से राहत मिली…पढ़ें पूरी खबर

ये भी पढ़ें

Chhattisgarh weather update: अचानक बदला मौसम का मिजाज, जिले में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना
Published on:
11 May 2026 01:30 pm
Also Read
View All