बिलासपुर

मोदी आने के पहले ही कांग्रेस नेता नजरबंद, आधा सैकड़ा हुए गिरफ्तार

बाबा ने शहर में निकाली रैली, सैकड़ों कार्यकर्ता सडक़ पर  

2 min read
Congress leader detained, half-hundredth arrest before Modi arrives
मोदी आने के पहले ही कांग्रेस नेता नजरबंद, आधा सैकड़ा हुए गिरफ्तार

बिलासपुर. जांजगीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन हो रहा है, उसके पहले बिलासपुर में कांग्रेस के बड़े नेताओं को पुलिस ने नजर बंद कर दिया है। स्टेशन पर ५० से अधिक कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हो गईं है। कांग्रेसियों पर हुए लाठीचार्ज का असर अब पीएम के कार्यक्रम में पड़ रहा है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए अब पुलिस के हांथ पांव फूल गए हैं। जगह-जगह कांग्रेसी एकत्रित हो रहे हैं और प्रधानमंत्री तक विरोध के स्वर पहुंचाना चाहते हैं। कांग्रेस मोदी की सभा में काले झुंडे दिखाने का ऐलान कर चुकी है। एनएसयूआई के कार्यकर्ता पर्चे फेंक रहे हैं और पीएम मोदी वापस जाओ के नारे बुलंद कर रहे हैं।
इसके पहले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बिलासपुर कांग्रेस भवन में बैठक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काला झण्डा दिखाने जाजंगीर रवाना होने की तैयारी की। जिसमें नेताप्रतिपक्ष टीएस सिहदेव, करुणा शुक्ला प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रविन्द्र सिंह जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी नगर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर योगेश पिल्ले जी सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थे । वहीं बाबा काफिले के साथ गाड़ी में काला कपड़ा लहराते निकले। नेहरू चौक से पूर्व सांसद करुणा शुक्ला और समर्थकों ने रैली निकाली। विरोध प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़े। वहीं बाबा काफिले के साथ गाड़ी में काला कपड़ा लहराते निकले। नेहरू चौक से पूर्व सांसद करुणा शुक्ला और समर्थकों ने रैली निकाली। विरोध प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़े। बाबा कफिलेे के साथ गाड़ी में काला कपड़ा लहराते कार्यकर्ता निकले। नेहरू चौक से पूर्व सांसद करुणा शुक्ला और समर्थकों ने रैली निकाली।भीड़ में जाम के हालात बन गए। जिसके बाद बाबा पैदल पहुंचे और गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पुलिस और भाजपा के खिलाफ आक्रोश साफ देखा गया। अलग-अलग टोलियों में जांजगीर रवाना हो रहे है कांग्रेसी । वहीं पुलिस कांगेसियों पर नजर बनाए रखने का प्रयास कर रही है।

Published on:
22 Sept 2018 01:06 pm
Also Read
View All
रेल यात्रियों को बड़ा झटका! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले जरूर चेक करें अपडेट

उज्बेकिस्तान की दो महिलाओं की होगी वतन वापसी, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने डिपोर्टेशन प्रक्रिया शुरू करने के दिए निर्देश

शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी दान करेंगे एक दिन का वेतन! बिलासपुर में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के आदेश से मची खलबली

Property Fraud: बिलासपुर में Property Fraud का बड़ा खुलासा, कारोबारी और पटवारी पर फिर, सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का आरोप

छत्तीसगढ़ High Court में गर्मी छुट्टी खत्म, कॉज लिस्ट जारी होने के बाद 15 जून से नियमित सुनवाई शुरू