बिलासपुर

डॉग के अंतिम संस्कार पर बिलासपुर में मचा बवाल, लोग बोले- मुक्तिधाम जैसे पवित्र स्थान में ऐसा काम

Bilaspur News: परिवार जनो का कहना है कि डॉग हमारे परिवार के एक सदस्य की तरह था। इसलिए मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
less than 1 minute read
chhattisgarh news
प्रतीकात्मक फोटो

Chhattisgarh News: बिलासपुर के तोरवा स्थित मुक्तिधाम में एक पालतू डॉग का अंतिम संस्कार किए जाने के बाद विवाद की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय नागरिक और कुछ संगठनों के सदस्य मुक्तिधाम पहुंचे और वहां पशु का अंतिम संस्कार किए जाने पर आपत्ति जताई।

Bilaspur News: परिवार के सदस्य की तरह था डॉग

जानकारी के अनुसार, कुदुदंड क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार के पालतू डॉग की मौत हो गई थी। परिवार के मुताबिक, डॉग उनके साथ लंबे समय से था और वे उसे परिवार का सदस्य मानते थे। इसी वजह से परिवार उसे अंतिम विदाई देने के लिए तोरवा मुक्तिधाम ले गया, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया।

स्थानीय लोगों ने जताई आपत्ति

घटना की जानकारी मिलने के बाद कुछ स्थानीय लोग और संगठनों के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। उनका कहना था कि मुक्तिधाम मनुष्यों के अंतिम संस्कार के लिए निर्धारित है और वहां किसी पशु का अंतिम संस्कार किया जाना उचित नहीं है। इसे लेकर मौके पर कुछ देर तक विरोध की स्थिति बनी रही।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति

स्थिति की जानकारी मिलने पर तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला शांत कराया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

पार्षद ने पुलिस को दी शिकायत

पार्षद मोती गंगवानी ने मामले को लेकर पुलिस में लिखित शिकायत दी है। शिकायत में उन्होंने मुक्तिधाम में पशु का अंतिम संस्कार किए जाने पर आपत्ति जताते हुए मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

Updated on:
08 Aug 2026 10:46 am
Published on:
08 Aug 2026 10:45 am
Also Read
View All
तुम सांवले हो, प्राइवेट नौकरी का क्या भरोसा! पत्नी के तानों से परेशान पति पहुंचा बिलासपुर हाईकोर्ट, आया फैसला

न केक, न पार्टी… बिलासपुर के अतुल ने अनोखे अंदाज में मनाया जन्मदिन, 1000 से ज्यादा लोगों को खिलाया मुफ्त वड़ा पाव-आलू गुंडा

छत्तीसगढ़ के LPG उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, अब ऑनलाइन बुकिंग के 3 घंटे में घर पहुंचेगा सिलेंडर, जानें कैसे

Electric Bus: बिलासपुर में जल्द दौड़ेंगी 50 आधुनिक AC ई-बसें, रूट तय करने में जनता की होगी भागीदारी, तेज हुई तैयारियां

खिड़की तोड़कर घर में घुसे हाथी, चट कर गए किचन का पूरा राशन, मरवाही के ग्रामीणों की उड़ी नींद