Bilaspur Crime: पारिवारिक विवाद में घर के दामाद बाबू ने अपने ही सुसराल में घर में आग लगा दी। आधी रात हुए इस कांड में सो रहे दंपती ने भाग कर अपनी जान बचाई…
Bilaspur Crime: बिलासपुर जिले के रतनपुर के अकलतरी गांव में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जब एक युवक ने अपने ही ससुराल में आधी रात आग लगा दी। ( CG News) घटना रात करीब 2 बजे की है, जब घर में सो रहे दंपती को अचानक आग और धुएं ने घेर लिया। किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले, लेकिन तब तक पूरा घर जलकर खाक हो चुका था।
प्रार्थी सखाराम प्रधान के अनुसार, 25 अप्रैल की रात वह अपनी पत्नी के साथ खाना खाकर सो गए थे। देर रात करीब 2 बजे उन्हें घर में आग और धुआं महसूस हुआ। जब उठकर देखा तो पूरा घर आग की चपेट में था और दरवाजा बाहर से बंद था। सखाराम ने बताया कि घबराहट में दरवाजा खोजते रहे, लेकिन बाहर से बंद होने के कारण निकलना मुश्किल हो गया।( Bilaspur News ) इसी दौरान खिड़की का सहारा लेकर किसी तरह बाहर निकले और पीछे के रास्ते से अपनी पत्नी को भी सुरक्षित बाहर लाए।
पीड़ित ने अपने दामाद विवेक श्यामले पर आगजनी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि खिडक़ी के बाहर खड़ा होकर आरोपी गाली-गलौज करते हुए चिल्ला रहा था कि, घर में आग लगा दिया हूं, अब तुम नहीं बचोंगे। इसके बाद वह बाइक से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बेटी को लेकर लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था, उसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया। पीडि़त ने बताया कि आरोपी पहले भी घर में आग लगाने की कोशिश कर चुका है, लेकिन उस समय ज्यादा नुकसान नहीं हुआ था, इसलिए केवल सूचना दी गई थी। अब दूसरी बार गंभीर घटना होने से पुलिस तक पहुंचा है।
पीड़ित के अनुसार, इस आगजनी में घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया। 30 हजार रुपए नकद, स्कूटी, 3 कट्टी गेहूं, 35 किलो चावल, 10 कट्टी धान, मोबाइल फोन, हारमोनियम, टूल्लू पंप, पाइप, वायर, राशन कार्ड सहित जरूरी दस्तावेज सब कुछ आग की भेंट चढ़ गया। बेटे को कहा- जा बचा ले अपने पिता को घटना की जानकारी मिलने पर जब पीड़ित का बेटा घर लौट रहा था, तब रास्ते में आरोपी ने उसे भी धमकाया और कहा कि जा, बचा ले अपने पिता को।