
बिलासपुर। Diwali Puja 223 : कार्तिक अमावस्या तिथि पर रविवार को हर्षोल्लास से दीपावली मनाई जाएगी। लोग जोरशोर से इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं। घरों में साज-सज्जा के साथ ही बाजारों में जमकर खरीदारी का क्रम चल रहा है। शनिवार को पूजा सामग्री के साथ ही लोगों ने सजावटी सामान की जमकर खरीदारी की।
यह भी पढ़ें : Diwali Puja 2023 : गजकेशरी योग पर आज होगी महालक्ष्मी की आराधना
खोआ बाजार: त्योहार को लेकर बढ़ी डिमांड
बिलासपुर। दीपावली को लेकर खोआ मार्केट भी इन दिनों गुलजार है। घरों में मिठाई बनाने वाले बढ़चढ़ कर खोआ ले रहे हैं। शनिवार को बाजार में काफी भीड़ रही।