झूलेलाल मंगलम में वंदे मातरम् मित्र मंडल की 100 वीं बैठक के अवसर पर अभिजात नाट्य संस्था मुंबई मुंबई के कलाकारों द्वारा वीर सावरकर पर एवं स्थानीय कलाकार डॉ सुप्रीत जैन एवं साथी कलाकारों द्वारा लव जेहाद पर अत्यंत आकर्षक एवं दिल को झकझोर देने बाली मार्मिक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई।
बिलासपुर .झूलेलाल मंगलम में वंदे मातरम् मित्र मंडल की 100 वीं बैठक के अवसर पर अभिजात नाट्य संस्था मुंबई मुंबई के कलाकारों द्वारा वीर सावरकर पर एवं स्थानीय कलाकार डॉ सुप्रीत जैन एवं साथी कलाकारों द्वारा लव जेहाद पर अत्यंत आकर्षक एवं दिल को झकझोर देने बाली मार्मिक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई।
मित्र मंडल के संयोजक महेन्द्र जैन ने बताया कि वंदे मातरम् मित्र मंडल 14 अगस्त 21 से प्रति सप्ताह बैठक कर हिंदू जागरण एवं संगठित करने का कार्य कर रहा है। दलित एवं समाज के निचले तबके के बीच जाकर उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य करना,लव जेहाद, धर्मांतरण क्यों होता है हम उससे कैसे बच सकते हैं, अपने बच्चों को कैसे संस्कारित करें आदि विषयों पर मित्र मंडल कार्य कर रहा है।
मंगलवार को नाट्य मंचन में अनेक ऐसे प्रकरण देखने एवं सुनने को मिले जिससे अभी तक हम अनभिज्ञ थे जैसे किस प्रकार वीर सावरकर तत्कालीन राजनीति का शिकार हुए, कैसे जेल की यातनाएं सही, किन महापुरुषों के कारण उन्हें कालापानी की सजा हुई जैसी अनेक घटनाओं की जानकारी मिली।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मार्गदर्शन प्रदीप देशपांडे, एस एन तिवारी, प्रकाश लाल, रमेश चौधरी, प्रफुल्ल मिश्रा, श्याम भाई पटेल, डॉ सुशील श्रीवास्तव, नारायण गोस्वामी, प्रभा तिवारी, किरण सिंह आदि का योगदान रहा। संचालन सह संयोजक अरविन्द गर्ग एवं आभार प्रदर्शन महेन्द्र जैन ने किया।
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में विशेष रूप से धरम लाल कौशिक विधायक बिल्हा सपरिवार, डॉ कृष्ण मूर्ति बांधी विधायक मस्तूरी,रजनीश सिंह विधायक बेलतरा,भूपेंद्र सवन्नी प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी,रामदेव कुमावत,हर्षिता पांडे,प्रदीप देशपांडे, डॉ विनोद तिवारी,नारायण नामदेव, डॉ प्रफुल्ल शर्मा,डॉ ललित मखीजा,किशोर राय,देवेंद्र पांडे,राजेश त्रिवेदी, डॉ अभिराम शर्मा, डॉ के के साव,उचित सूद,सौमित्र गुप्ता,दीपक सोनी,राजीव नयन शर्मा,राजेंद्र अग्रवाल, नरेन्द्र यादव,रामचंद्र दुबे,वीर कुमार जैन,अशोक यादव, दिनेश जैन,संजय नायक,प्रीति देशपांडे,मीना गोस्वामी,आराधना त्रिपाठी,आरती दीक्षित,साधना जैन, लता गुप्ता,डॉ श्रुति जैन, शैफाली घोष,विजयलक्ष्मी,कल्पना गुप्ता,पुष्पिका गोस्वामी,रंजना भांगे,किरण उपाध्याय,अपूर्वा सिंह, पुष्पा वैष्णव सहित 550 से अधिक लोग नाट्य मंचन देखने पहुंचे।