बिलासपुर

ईद की नमाज घरों में पढ़ी जाएगी

कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए जारी लॉकडाउन के दौरान रमजान का अलविदा जुमाए शबे कद्र व ईद-उल-फितर की नमाज घरों में पढ़ी जाएगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 May 2020, 6:51 PM IST
चाश्त की नमाज चौथाई दिन गुजरने पर पढऩा बेहतर
चाश्त की नमाज चौथाई दिन गुजरने पर पढऩा बेहतर

बिलासपुर . कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए जारी लॉकडाउन के दौरान रमजान का अलविदा जुमाए शबे कद्र व ईद-उल-फितर की नमाज घरों में पढ़ी जाएगी।

मस्जिदों के इमाम और मुतवल्ली के साथ छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलाम रिजवी ने शुक्रवार को रायपुर में बैठक ली। इसमें ईद की नमाज घरों में पढऩे का निर्णय लिया गया । बैठक में तय हुआ कि कोविड.19 के संक्रमण को देखते हुए शासन द्वारा जारी गाइडलाइन एवं निर्देशों का पालन किया जाएगा । इस दौरान अलविदा जुमा की नमाज व इबादत आम मुसलमान अपने-अपने घरों में अदा करें।
मस्जिदों में भीड़ नहीं
मस्जिद,दरगाह, कब्रस्तान आदि स्थानों में भीड़ जमा न कर लॉकडाउन के नियमों का पूर्णत: पालन सुनिश्चित करें। इस संबंध में शासन- प्रशासन के दिशा निर्देशों के परिपालन में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा जो पूर्व में एडवाईजरी जारी की गई है वे यथावत रहेंगी।
चॉंद की तस्दीक कमेटी करेगी
पूर्व में रमजान के चांद की तस्दीक के लिए छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा राज्य स्तरीय कमेटी बनाकर व्यवस्था की गई थी । उसी प्रकार ईद के चांद के तस्दीक के लिए भी छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा व्यवस्था की जाएगी।

Published on: