बिलासपुर

Election 2024: यहां भाजपा ने 6-2 से जीता था चुनाव, अब 8-0 का रिकॉर्ड बनाने के मूड में…

Lok Sabha Election 2024: प्रत्येक विधानसभा में बूथों की संया अलग-अलग है। इन 2225 बूथों में से भाजपा ने 1363 बूथ भाजपा ने जीते हैं। वहीं 952 बूथ कांग्रेस प्रत्याशियों के खाते में गए थे।

2 min read

CG Lok Sabha Chuunav 2024: बिलासपुर लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले आठ विधानसभा क्षेत्रों के अधिकांश बूथों में विधानसभा चुनाव 2023 में मतदान के अनुसार भाजपा बढ़त में हैं। कुल 2225 बूथों में से भाजपा ने 1363 और कांग्रेस ने 952 बूथो में जीत हासिल की है। विधानसभा वार भाजपा के खाते में आधा दर्जन सीटें गई है वहीं कांग्रेस के पक्ष में सिर्फ दो सीटें ही हैं। चुनाव में इस बार वोटों की खाई भी बढ़ गई है।

विधानसभा चुनाव परिणाम के साथ अब लोग लोकसभा चुनाव को जोड़कर देखने लगे हैं। करीब 5 महीने पूर्व नवंबर 2023 में हुए चुनाव में जिले की आधा दर्जन सीटों में भाजपा ने चार और कांग्रेस ने दो सीटें जीती हैं। वहीं मुंगेली जिले की दोनों सीटों में भाजपा ने कब्जा किया है। बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र में बिलासपुर जिले की आधा दर्जन सीटों के साथ मुंगेली जिले की लोरमी और मुंगेली विधानसभा सीटों समेत कुल आठ सीटें हैं। इन आठ विधानसभा सीटों में कुल 2225 बूथ हैं। प्रत्येक विधानसभा में बूथों की संया अलग-अलग है। इन 2225 बूथों में से भाजपा ने 1363 बूथ भाजपा ने जीते हैं। वहीं 952 बूथ कांग्रेस प्रत्याशियों के खाते में गए थे। कुल मिलाकर विधानसभा चुनावों के वोट बैंक को देखते तो कांग्रेस की अपेक्षा भाजपा का वोटबैंक अधिक है।

लोरमी , बिलासपुर में भाजपा और मस्तूरी में कांग्रेस आगे

विधानसभा चुनाव परिणाम के आंकड़ों के अनुसार लोकसभा सीट के लोरमी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी ने सर्वाधिक 45 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज की है। इसी प्रकार बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी ने करीब 29 हजार मतों से जीत दर्ज की है। इसके विपरीत मस्तूरी एकमात्र ऐसी विधानसभा सीट है जहां से कांग्रेस प्रत्याशी ने 20 हजार मतों से जीत दर्ज की है।

Also Read
View All

अगली खबर