बिलासपुर

तेज रफ्तार! ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की हुई मौत, चालक के खिलाफ FIR दर्ज

CG Accident News: बिलासपुर जिले में रतनपुर रेाड में एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने पर बाइक सवार संजय यादव की मौके पर ही मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Jan 2025, 1:59 PM IST
Accident
Accident

CG Accident News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रतनपुर रेाड में एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने पर बाइक सवार संजय यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की शिकायत मृतक के भाई दीपक यादव ने थाने में दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CG Accident News: ट्रक की चपेट में आया बाइक चालक

मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर निवासी संजय यादव लेबर का पता करने के लिए मंगलवार को ग्राम सिल्ली अपनी मोटर साइकिल से गया था। रात करीब 8 बजे, घर लौटते समय मेन रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दिया। गंभीर चोट लगने से संजय की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।

Updated on:
23 Jan 2025, 1:59 PM IST
Published on: