CG Accident News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में वनांचल में चिल्हाटी थाना क्षेत्र के हज्जूटोला एवं रेंगाकठेरा के बीच मेन रोड में दो बाइक में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत होने का मामला सामने आया है। घटना में एक बाइक सवार को गंभीर चोंटे आने से उसकी मौत हो गई है। वहीं दूसरा बाइक चालक घायल है। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी है।