8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Murder news: शहर में युवक की मिली लाश, पेट्रोल डालकर जलाने की भी कोशिश, संदेही बोला- पहले उसने मुझे डंडे से मारा, फिर मैंने…

Murder news: शहर के पुराना बस स्टैंड स्थित नेपाल लॉज के पास झाडिय़ों में मिली युवक की लाश, शव की नहीं हो पाई है शिनाख्त, पुलिस ने पास में ही रहने वाले युवक को लिया हिरासत में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 16 Oct 2024, 9:27 PM IST

Murder news

Accused told story to police

अंबिकापुर. Murder news: शहर के अग्रसेन चौक के समीप पुराना बस स्टैंड के पास बुधवार की सुबह झाडिय़ों में एक युवक की खून से लतपथ लाश मिली है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने पास में ही रहने वाले युवक को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने बताया कि रात में उसने मुझसे गाली-गलौज की थी, साथ ही डंडे से प्रहार किया था। इसके बाद उसने भी डंडे से प्रहार कर दिया और मौत (Murder news) के बाद शव को झाडिय़ों में फेंक दिया था। उसे पेट्रोल छिडक़ कर जलाने का भी प्रयास किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बुधवार की सुबह शहर के नेपाल लॉज के समीप झाडिय़ों में एक अज्ञात युवक का शव (Murder news) मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में शामिल होने के आरोप में एक युवक को हिरासत में लिया है। संदेही करण सिंह ने नशे में धक्का देने की बात स्वीकार की है।

मामले की जांच कर रहे एसआई अखिलेश सिंह ने बताया कि संदेही मंगलवार की रात को घर के बाहर था। इस दौरान मृतक व संदेही के बीच गाली-गलौज करने की बात को लेकर विवाद हुआ था।

मृतक ने करण सिंह के साथ मारपीट (Murder news) की थी। इसके बाद करण सिंह ने उसे धक्का दिया तो वह गिर गया। इसके बाद करण वहां से भागकर खंडहरनुमा मकान में जाकर छिप गया।

यह भी पढ़ें:Dreadful video: भाजपा नेता के पुत्र को कार से कुचलने की घटना CCTV में कैद, सामने आया ये दर्दनाक वीडियो

Murder news: डंडे के प्रहार से मौत

संदेही ने बताया कि जब वह छिप गया था तो मृतक वहां भी पहुंचकर डंडे से उसे मारने लगा। इस दौरान उसने भी उसी डंडे से उसकी पिटाई कर दी। सिर में चोट लगने से उसकी मौत (Murder news) हो गई। करण ने उसकी मौत के बाद शव को घसीट कर झाड़ी में ले जाकर छिपा दिया था। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

पेट्रोल डालकर जलाने की भी कोशिश

बाद में जब पुलिस की पूछताछ में संदेही ने बताया है कि उसने पेट्रोल डालकर शव (Murder news) को जलाने का भी प्रयास किया था। वहीं उसने अपने कुछ दोस्तों को भी फोन कर शव को दफन करने के लिए मदद मांगी थी, लेकिन कोई भी दोस्त तैयार नहीं हुआ।