8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dreadful video: भाजपा नेता के पुत्र को कार से कुचलने की घटना CCTV में कैद, सामने आया ये दर्दनाक वीडियो

Dreadful video: शहर के वसुंधरा कॉलोनी में रात में हुई थी घटना, खेलने के दौरान सडक़ पर बैठा था भाजपा नेता का पुत्र, मोबाइल पर बात करते आरोपी चला रहा था कार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 16 Oct 2024, 8:30 PM IST

Dreadful video

Incident captured in CCTV

अंबिकापुर। Dreadful video: बलरामपुर के भाजपा नेता धीरज सिंहदेव के पुत्र का कार से कुचलने की घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। सीसीटीवी फुटेज (Dreadful video) के अनुसार रात में उनका पुत्र अन्य परिजनों के साथ कॉलोनी में ही घर के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह सडक़ पर बैठकर जमीन में कुछ निशान बना रहा था।

इसी दौरान आरोपी युवक कार लेकर आया और उसे कुचलते हुए निकल गया। कार के आगे का पहिया बालक के पेट पर जबकि पिछला पहिया पैरों पर चढक़र निकल गया। मासूम को कुचलने के बाद भी चालक ने कार नहीं रोकी और वह आगे बढ़ता चला गया। इस दौरान परिवार की एक महिला ने कार का पीछा किया।

सीसीटीवी फुटेज (Dreadful video) में यह भी नजर आ रहा है कि कार को आते देख बैडमिंटन खेल रही महिला किनारे हो जाती है, जबकि बालक सडक़ पर ही बैठा हुआ है। इधर कार चालक अपनी धुन में आता है और बालक को कुचल देता है।

इस दौरान महिला ने उसे आवाज भी लगाई, लेकिन कार चालक नहीं रुका। बताया जा रहा है कि कार चालक मोबाइल पर बात करता हुआ ड्राइव कर रहा था। इस हृदयविदारक घटना (Dreadful video) का वीडियो देख किसी का भी कलेजा दहल जाएगा।

यह भी पढ़ें:Car crushed BJP leader’s son: भाजपा नेता के पुत्र पर युवक ने चढ़ाई कार, मौत, कॉलोनी वासियों ने जमकर की धुनाई

Dreadful video: ये था मामला

बलरामपुर निवासी भाजपा नेता धीरज सिंहदेव अपनी पत्नी व 6 वर्षीय पुत्र स्वतंत्र सिंहदेव उर्फ शुभ के साथ अपनी बहन व जीजा के घर अंबिकापुर के वसुंधरा कॉलोनी में मंगलवार को घूमने आए थे। इसी बीच रात करीब 10 बजे कार सवार ने उनके पुत्र को कुचल (Dreadful video) दिया था।

वे गंभीर हालत में बेटे को लेकर पहले संजीवनी अस्पताल पहुंचे। यहां से रेफर किए जाने के बाद बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया। यहां बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई।