8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Hospital News: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए करना पड़ रहा महीनों इंतजार, सर्वर समस्या से लोग परेशान

CG Hospital News: मतरी जिला अस्पताल में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों को एक-एक माह तक इंतजार करना पड़ रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 9 Oct 2024, 5:12 PM IST

jila hospital

CG Hospital News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला अस्पताल में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों को एक-एक माह तक इंतजार करना पड़ रहा है। मृत्यु प्रमाण पत्र के बिना एलआईसी सहित विभिन्न बीमा कंपनियों में क्लेम करने में परेशानी हो रही है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंची महिला योगिता सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनके पति का निधन हो गया।

यह भी पढ़ें: CG Hospital News: बिना मंजूरी चल रहे अस्पतालों में दबिश, 12 को नोटिस, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप…

CG Hospital News: 3 माह से करीब 150 से अधिक आवेदन पेंडिंग

CG Hospital News: मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए वह पिछले 20 दिनों से जिला अस्पताल का चक्कर काट रही है, लेकिन प्रमाण पत्र नहीं बना। प्रमाण पत्र के बिना कई व्यवहारिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रबंधन से शिकायत के बाद भी समस्या का समाधन नहीं हुआ, इसलिए वह मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंची है। समस्या का समाधान करने मांग की है।

बता दें कि धमतरी नगर निगम के अलावा अब जिला अस्पताल में भी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए अलग से सेटअप बैठाया गया है। डिलीवरी होने पर बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र और किसी व्यक्ति का निधन होने पर मृत्यु प्रमाण पत्र जिला अस्पताल के सीएसी सेंटर में ऑनलाइन बनता है। बताया गया कि यहां पिछले 3 माह से करीब 150 से अधिक आवेदन पेंडिंग हैं।

निगम में भी लग रही भीड़

जिला अस्पताल के अलावा धमतरी नगर निगम में भी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों को एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है। आवेदन करने के बाद प्रमाण पत्र के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। मनीषा देवांगन, कुमारी बाई ने बताया कि पहले 3 दिन में जन्म प्रमाण पत्र बन जाता था, लेकिन वर्तमान में प्रमाण पत्र बनाने के काम में देरी हो रही है।

पोस्टर लटकाकर असुविधा के लिए जता रहे खेद

वर्ष-2015 के बाद से जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र को ऑनलाइन कर दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन पश्चात वेरिफिकेशन के बाद आवेदक के मोबाइल नंबर पर आवेदन सक्सेसफूल का मैसेज आता है। पंजीकृत मोबाइल नंबर से प्रमाण पत्र मिल जाता है, लेकिन संबंधित पोर्टल का सरवर डाउन होने से यह समस्या आ रही है।

ऑनलाइन आवेदन करने कई बार डाटा सब्मिट नहीं होता। इसके अलावा अन्य तकनीकी परेशानी हो रही है। निगम और जिला अस्पताल के आपरेटर लोगों को जवाब नहीं दे पा रहे हैं। अस्पताल में सर्वर डाउन होने के कारण पंजीयन नहीे हो रहा का पोस्टर लटकाकर समस्या के लिए खेद प्रकट किया गया है।