CG Medical News: छत्तीसगढ़ के रायपुर के आंबेडकर अस्पताल के कैंसर विभाग में 8 करोड़ की लागत से नई ब्रेकीथैरेपी व 6 करोड़ की कीमत वाली नई सीटी सियुलेटर मशीन लगेगी। इसके लिए टेंडर भी खुल गया है। पुरानी सीटी सियुलेटर दो साल पहले, वहीं ब्रेकीथैरेपी मशीन 5 साल पहले एक्सपायर हो चुकी है। ब्रेकीथैरेपी से कैंसर के मरीजों की सिंकाई की जाती है। वहीं सियुलेटर से कैंसर कहां फैला है की जांच की जाती है।