बिलासपुर

देवर और भाभी के प्रेम संबंध में पिता बना रोड़ा, फिर आधी रात जो हुआ, पुलिस ने किया खुलासा

CG Crime news: पुलिस ने बेटे के पास से वारदात को अंजाम देने इस्तेमाल चाकू व भागने में इस्तेमाल बाइक को जब्त किया है
2 min read
• •
Updated: 5 May 2024, 7:22 AM IST
Murder news, Bilaspur crime news, Bilaspur hindi news, Bilaspur poilice, Bilaspur Latest news, Bilaspur Murder case, Chhattisgarh crime news, Chhattisgarh Murder news, Chhattisgarh hindi news, Murder case, devar Bhabhi,

CG Crime News: बिलासपुर के सेलर में हुए कुशल हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए सीपत पुलिस ने फरार बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बेटे के पास से वारदात को अंजाम देने इस्तेमाल चाकू व भागने में इस्तेमाल बाइक को जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपी बेटे को पुलिस न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Bilaspur Crime news: यह बना हत्या का कारण

दीपक ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि कुशल का बड़ा लड़का श्रीप्रकाश का दिमागी हालत ठीक नहीं होने से करीब आठ साल पहले कहीं चला गया। श्रीप्रकाश की पत्नी घर में अकेले रह रही थी। बेटे के जाने के बाद कुशल की नीयत अपनी बहू पर ही डोलने लगी। इस दौरान दीपक का भी अपनी भाभी से प्रेम संबंध बन गया। पिता व पुत्र के बीच श्रीप्रकाश की पत्नी को लेकर विवाद गहराने लगे था। दीपक ने अपनी भाभी से शादी कर ली और श्रीप्रकाश के हिस्से की जमीन की मांग को लेकर पिता से लगातार विवाद कर रहा था।

CG Crime News: पुलिस ने किया खुलासा

कुशल साहू हत्याकांड का खुलासा करते हुए एएसपी ग्रामीण अर्चना झा ने बताया कि कुशल प्रसाद पिता भगत राम साहू (70) कि जमीन बंटवारे को लेकर दूसरी पत्नी के बड़े बेटे दीपक का पिता कुशल प्रसाद से बंटवारे को लेकर विवाद होता था। जिसको लेकर उसने पिता की हत्या कर दी। दीपक साहू रात में बाइक सीजी 10 एएल 1701 से पत्नी को अपने साथ लेकर जाने की तैयारी कर रहा था। इस दौरान सीपत पुलिस की एक टीम ने दीपक को गिरफ्तार कर लिया।

एएसपी ग्रामीण अर्चना झा ने बताया कि पिता की हत्या करने के बाद फरार हुए आरोपी को तलाश के बाद सीपत पुलिस ने ग्राम सेलर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Updated on:
5 May 2024, 7:22 AM IST
Published on: