बिलासपुर

सभी ब्लॉक में साढ़े पांच एकड़ में गांधी आक्सीजोन का होगा निर्माण

महात्मा गांधी की जयंती की 150वीं जयंती 2 अक्टूबर 2022 तक मनाई जाएगी ।
2 min read
• •
Updated: 8 Aug 2018, 5:07 PM IST
oxyjone
सभी ब्लॉक में साढ़े पांच एकड़ में गांधी आक्सीजोन का होगा निर्माण

बिलासपुर. 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती मनाने का निर्णय लिया गया है। सभी विकासखंड स्तर पर 5.5 एकड़ में गांधी आक्सीजोन का निर्माण कराया जाएगा । महात्मा गांधी की जयंती की 150वीं जयंती 2 अक्टूबर 2022 तक मनाई जाएगी । मनरेगा में कार्य करने वाले मजदूरों के मजदूरी भुगतान के लिए सभी विकासखंड़ों में अभियान चलाकर मजदूरी का भुगतान किया जाए। उक्त बातें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं जिले के प्रभारी सचिव आरपी मंडल ने मंगलवार को यहां कलेक्टोरेट सभाकक्ष मंथन में जिले के अधिकारियों की विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक में कहीं। उन्होंने मनरेगा के तहत मजदूरी भुगतान करने के लिए सभी विकासखंड स्तर पर अभियान चलाकर भुगतान करने के लिए कहा । मंडल ने कहा कि प्रदेश में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती मनाने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत सभी विकासखंड स्तर पर 5.5एकड़ में गांधी आक्सीजोन का निर्माण कराया जाएगा । महात्मा गांधी की जयंती की 150 वीं जयंती 2 अक्टूबर 2022 तक मनाई जाएगी । प्रभारी सचिव ने कहा कि गांधी आक्सीजोन विकसित करने के लिए सभी विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आवास कॉलोनी बनाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि एक साथ आवास बनाने के लिए ईंट एवं अन्य सामग्री का निर्माण करने के लिए मशीन इत्यादि भी लगाई जाए । इसके लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से राशि स्वीकृत की जाएगी।

बैठक में बताया गया कि गनियारी में मल्टीपरपज डोम का निर्माण कराया जाएगा । जिसमें महिला स्व- सहायता समूहों को कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा। समीक्षा बैठक में स्काई योजना के तहत मोबाईल वितरण कार्यक्रम की प्रगति की भी समीक्षा की गई। संचार क्रांति योजनान्तर्गत नि:शुल्क स्मार्टफोन अब तक 4617 का वितरण किया जा चुका है। प्रभारी सचिव ने जिले में वर्षा की स्थिति के साथ ही खरीफ फसल के लिए खाद,बीज के भंडारण एवं वितरण की जानकारी ली। मंडल ने बरसात के मौसम में पेयजल स्त्रोतों के शुद्धिकरण पर विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया। कलेक्टर पी . दयानन्द ने अवगत कराया कि जिले में इस वर्ष 50 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए 15 जुलाई से मिशन ग्रीन जिला अभियान चलाया गया है। इस अभियान के अन्तर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। पौधरोपण के साथ ही पौधे के बचाने के लिए ट्री गार्ड भी लगाया जा रहे हैं। नागरिकों द्वारा पौधों को बचाने के लिए संकल्प लिया जा रहा है। समीक्षा बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के उप सचिव तारण सिन्हा, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी फरिहा आलम सिद्दीकी , वन मंडलाधिकारी एसएस कंवर, अपर कलेक्टर बीएस उइके , सहायक कलेक्टर कुनाल दुदावत, अपर कलेक्टर आलोक पाण्डेय उपस्थित थे।

Published on: