बिलासपुर

मौसम का बदला मिजाज, पानी के साथ गिरे ओले, शहर ने ओढ़ी बर्फ की चादर

10 मिनट की बारिश में शहर हुआ जलमग्न

less than 1 minute read
मौसम का बदला मिजाज, पानी के साथ गिरे ओले, शहर ने ओढ़ी बर्फ की चादर

बिलासपुर. दोपहर को हुई अचानक बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। तेज बारिश के साथ-साथ ओले गिरने से शहर में बर्फ की चादर नजर आई। लोग बर्फ के ओले उठाते दिखे। मंगलवार को बारिश के साथ-साथ बर्फ की भी बरसात हुई। लगभग दस मिनट पानी के साथ-साथ बर्फ भी गिरते रहे। बर्फ के गोले इतने बड़े थे कि लोग सर छुपाने के लिए जगह की तलाश में इधर-उधर भाग रहे थे। इधर जमकर बारिश होने पर तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मालूम हो कि मौसम विभाग द्वारा पूर्व में ही बारिश होने की सूचना दी गई थी। बारिश के पहले शहर के आसपास के इलाकों में बदली छाई रही। बारिश के थमते ही लोगों का हुजूम बर्फ इक_ा करने लगा। वहीं बच्चों ने बारिश के साथ-साथ बर्फ का भी आनंद लिया। अचानक हुई बारिश से शहर के कई हिस्सों में पानी भर जाने के कारण जाम की स्थिति निर्मित हो गई थी। मालूम हो कि शहर में इन दिनों अमृतम जलम् के लिए जगह-जगह गड्डा खोदकर पाइप बिछाने का काम चल रहा है।
सड़कों में बिखरा बर्फ
बारिश के साथ ओले गिरने से शहर की सड़कों में बर्फ बिखर गया था। बर्फ इतना ज्यादा था कि पूरा सड़क बर्फ की चादर से ढंका हुआ नजर आ रहा था। वहीं दो पहिया वाहन चालक बर्फ की चोट से बचने के लिए जगह की तलाश कर रहे थे।

Published on:
03 Mar 2020 04:27 pm
Also Read
View All