बिलासपुर

Harshita Pandey Road Accident: भाजपा नेत्री हर्षिता पांडेय हुई सड़क दुर्घटना का शिकार, कार के उड़े परखच्चे

Bilaspur News: भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश प्रवक्ता सड़क दुर्घटना में बालबाल बची। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता हादसे में हर्षिता पांडेय को मामूली चोंट आई है।
less than 1 minute read
Harshita pandey road accident

Harshita Pandey Road Accident: भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश प्रवक्ता मंगलवार रात एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गईं। उन्हें चोट आई है। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है, पर आराम करने की सलाह दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हर्षिता एक परिचित के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने राजधानी रायपुर गई थीं। रात को बिलासपुर लौटते समय सरगांव के पास वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी सड़क से उतर गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना के बाद हर्षिता किसी तरह परिचितों की मदद से बिलासपुर पहुंचीं। अस्पताल में उनका चेकअप और एक्स रे हुआ। उनके कमर और चेहरे के साथ पीठ में अंदरूनी हिस्से में चोट लगी है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

चोट और उपचार

घटना के बाद हर्षिता पांडेय किसी तरह परिचितों की मदद से बिलासपुर पहुंचीं। अस्पताल में उनका परीक्षण और एक्स-रे कराया गया, जिसमें कमर, चेहरे और पीठ में अंदरूनी चोटें (Harshita pandey Road Accident) पाई गईं। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

Updated on:
21 Nov 2024 12:48 pm
Published on:
21 Nov 2024 12:48 pm
Also Read
View All
बिलासपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की फोटो रखकर श्मशान घाट में तंत्र साधना, मछली, नींबू, सिंदूर से किया अनुष्ठान

तुम सांवले हो, प्राइवेट नौकरी का क्या भरोसा! पत्नी के तानों से परेशान पति पहुंचा बिलासपुर हाईकोर्ट, आया फैसला

डॉग के अंतिम संस्कार पर बिलासपुर में मचा बवाल, लोग बोले- मुक्तिधाम जैसे पवित्र स्थान में ऐसा काम

न केक, न पार्टी… बिलासपुर के अतुल ने अनोखे अंदाज में मनाया जन्मदिन, 1000 से ज्यादा लोगों को खिलाया मुफ्त वड़ा पाव-आलू गुंडा

छत्तीसगढ़ के LPG उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, अब ऑनलाइन बुकिंग के 3 घंटे में घर पहुंचेगा सिलेंडर, जानें कैसे