8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Road Accident: कार की ठोकर से बुजुर्ग की मौत, महिला घायल… दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहे थे वापस

Janjgir Champa News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां कार की ठोकर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 21 Nov 2024, 12:16 PM IST

Road Accident: छत्तीसगढ़ में एक साथ 4 लोगों की दर्दनाक मौत, सड़क हादसे में गई जान, महिला भी शामिल

Road Accident: दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के बाद गांव वापस लौट रहे बाइक सवार दो लोगों को कार ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना में बाइक सवार बुजुर्ग की जहां मौके पर ही मौत हो गई, वहीं महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे बिलासपुर सिस रेफर किया गया है। पुलिस जांच में जुट गई है।

इस संबंध में पामगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम झलमला निवासी गोवर्धन यादव पिता मन्नू यादव (60 वर्ष) बुधवार को दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम जेवरा गया हुआ था। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह अपने बाइक से वापस लौट रहा था। उनके साथ बाइक में रिश्तेदार मीना यादव पति राजू यादव (45 वर्ष) भी साथ थीं। इस दौरान ग्राम भैंसों के पास उनकी बाइक को कार ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में जहां गोवर्धन यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मीना गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह भी पढ़े: CG Road Accident: खूनी सड़क… हादसे में 2 युवकों की हुई मौत, बढ़ती दुर्घटनाओं पर लोगों ने जताई चिंता

लोगों की लगी भीड़

घटना स्थल पर भीड़ लग गई। घायल महिला को इलाज के लिए पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सिस बिलासपुर रेफर कर दिया गया। मामले की सूचना पामगढ़ पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।