8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Road Accident: अनियंत्रित बस ने पिकअप को मारी जबरदस्त टक्कर, वाहन के उड़े परखच्चे, मची अफरा-तफरी

Koria Road Accident: मनेंद्रगढ़ स्थित बस स्टैंड में बेकाबू बस ने सड़क किनारे खड़ी पिकअप को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे में कई लोग बस की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरीया

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 20 Nov 2024, 2:23 PM IST

Road Accident:

Road Accident: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में बड़ा हादसा होने से बच गया। दरअसल ब्रेक बस पक्षीराज मंगलवार को खड़ी पिकअप से टकरा गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई। जब बस की ब्रेक फेल होने की वजह से एक खड़ी पिकअप वाहन को ठोकर मार कर दी। जिससे पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

सुबह 8.30 बजे पक्षीराज बस एमपी 18 पी 0927 को कर्मचारी स्टार्ट नहीं होने से धक्का दे रहे थे। तभी उसकी ब्रेक फेल होने से डॉक्टर नियोगी मार्ग पर शेषनाथ की पिकअप सीजी16 सीएफ 4878 को पीछे से बुरी तरह ठोकर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पिकअप में वाहन मालिक सहित उनके पुत्र साप्ताहिक बाजार जाने की तैयारी कर रहे थे। पिकअप के ठोकर से वाहन मालिक को भी अंदरुनी छोटे आई है।

यह भी पढ़े: भीषण हादसा! पिकअप ने बाइक को मारी जबरदस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, 2 घायल

लोगों का कहना है कि गनीमत है कि जिस समय हादसा हुआ, उस समय उक्त मार्ग पर कोई नहीं था। वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिकअप मलिक शेषनाथ अपने परिवार के साथ साप्ताहिक बाजार में इसी वाहन से रोजी रोजगार करता था। यही पिकअप उसके परिवार का भरण पोषण का एकमात्र जरिया था। बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बस को थाने में ले जाकर खड़ी कर दी है। यह हमेशा आवाजाही वाला क्षेत्र मार्ग है। इसी मार्ग पर सेंट पैट्रिक स्कूल, लालपुर छात्रावास के अलावा कई ग्राम पंचायत जुड़ती हैं।