8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीषण हादसा! पिकअप ने बाइक को मारी जबरदस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, 2 घायल

Road Accident In Jashpur: छत्तीसगढ़ के जशपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जशपुर नगर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 18 Nov 2024, 12:29 PM IST

CG road accident

Road Accident: जशपुर जिले के बगीचा-कांसाबेल स्टेट हाईवे रोड पर रूपसेरा भड़िया में पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए है, तो बाइक सवार तीन ग्रामीण खून से लथपथ सड़क पर पड़े रहे।

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप वाहन शरद इंडेन गैस बगीचा की है जो गैस टंकी लेकर कांसाबेल की ओर जा रही थी। इसी दौरान बगीचा की ओर मोटरसाइकिल सवार तीन लोग आ रहे थे। इसी दौरान दोनो वाहनो की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में बाइक सवार तीनो युवक गभीर रूप से घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़े: Road Accident: सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, अनियंत्रित होकर पलटा ट्रेलर तो… घटना देखकर खड़े हो गए लोगों के रोंगटे

एक युवक की मौत

बगीचा पुलिस ने सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर एबुलेंस से तीनों ग्रामीणों को बगीचा अस्पताल भेजा गया। हादसे में एक ग्रामीण के मौत की पुष्टि हुई है। बाइक सवार तीनों ग्रामीण बगीचा के लोटा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। दोनो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर रेफर किया गया है। घायल युवकों दीपेश रामेश्वर प्रसाद, जागेश्वर दास को अंबिकापुर रेफर किया गया।