बताया जाता है कि एफसीआई गोदाम से पहले सड़क में कहीं पर भी डिवाइडर नहीं है। इस कारण ट्रेलर चालक अपने वेग से एक ओर चल रहा था, परंतु एफ.सी.आई गोदाम के ठीक सामने डिवाइडर के लिए गडढे खोदकर छोड़ा गया है। इस जगह पर किसी तरह के सांकेतिक बोर्ड नहीं लगाए गए हैं, जिसके कारण ड्राइवर चकमा खाकर अपनी गति पर नियंत्रण नहीं रख पाया और उसकी भारी भरकम वाहन सड़क पर ही पलट गई, जिससे उसके कैबिन में आग लग गई।