8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Accident: भीषण सड़क हादसा, 3 महिलाओं की दर्दनाक मौत, 4 की हालत गंभीर

CG Accident: हादसे में चार अन्य महिलाओं को चोट आई हैं। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैै। पिकअप को टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन मौके फरार हो गया है
less than 1 minute read
Google source verification
CG Road Accident

CG Accident: जगदलपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में चार अन्य महिलाओं को चोट आई हैं। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैै। पिकअप को टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन मौके फरार हो गया है। ​पुलिस केस दर्ज की वाहन की तलाश कर रही है।

CG Accident: स्टेडियम के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार देर शाम लगभग सात बजे के आसपास बस्तर से बकावंड मार्ग में राजनगर स्टेडियम के पास यह भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें तीन महिला मजदूरों की मौत हो गई। चार महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं । जिन्हें मेकाज डिमरापाल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: CG Accident News: रायपुर से अंबिकापुर जा रही कार बेकाबू, 25 फीट नीचे खाई में गिरी, एक की मौत

CG Accident: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयानक था कि पिकअप के परखचे उड़ गए। बताया जा रहा है कि पिकअप में लगभग 22 महिलाएं सवार थी । सभी महिलाएं पंडानार स्थित कृषि फार्म में काम कर वापस अपने घर ओडिशा लौट रही थी। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान तीन मजदूरों की मौत हो गई। चार घायलों की हालत गंभीर है। फिलहाल पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क में जुटी हुई है और पिकअप को ठोकर मारने वाले वाहन की पता तलाश में जुट गई है।

बड़ी खबरें

View All

जगदलपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग