CG Road Accident: ग्राम झांकी व चरगांवा के पास बुधवार को दोपहर दो बजे के करीब मजदूरों से भरा मालवाहक अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन पलटने के बाद वाहन में दबने व दूर गिर जाने से सवार सभी 21 मजदूर घायल हो गए। घायलों में 20 महिला व 1 पुरूष है। सभी को उपचार के लिए नवागढ़ में भर्ती कराया गया था, जहा से गंभीर तौर पर घायल मजदूरों को छत्तीसगढ़ मेडिकल कॉलेज बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया।