8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Accident News: रायपुर से अंबिकापुर जा रही कार बेकाबू, 25 फीट नीचे खाई में गिरी, एक की मौत

CG Accident News: कोरबा जिले में रायपुर से अंबिकापुर जा रही कार बांगो थाना क्षेत्र में मोरगा के पास अनियंत्रित हो गई। सड़क से 25 फीट नीचे खाई में गिरकर पलट गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 7 Nov 2024, 11:25 AM IST

cg news

CG Accident News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रायपुर से अंबिकापुर जा रही कार बांगो थाना क्षेत्र में मोरगा के पास अनियंत्रित हो गई। सड़क से 25 फीट नीचे खाई में गिरकर पलट गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।

यह भी पढ़ें: CG Accident: बस और कार में आमने-सामने भिड़ंत, यात्रियों में मची चीख-पुकार

CG Accident News: 25 फीट नीचे खाई में गिरी

CG Accident News: दुर्घटना मंगलवार देर रात लगभग साढ़े 11 बजे की बताई जा रही है। अंबिकापुर निवासी अंकित सिंह अपने परिचित विवेक कुमार के साथ रायपुर गया हुआ था। मंगलवार की रात दोनों कार से वापस घर लौट रहे थे। बांगो थाना क्षेत्र में मदनपुर घाट के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क से 25 फीट नीचे खाई में गिर गई। कार की रतार इतनी अधिक थी कि खाई में गिरकर कार पलट गई।

CG Accident News: इसमें सवार अंकित और विवेक को गंभीर चोटें आई। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। एंबुलेंस की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पहुंचने से पहले ही अंकित की सांसें उखड़ गई थी। परीक्षण कर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल विवेक का सीएचसी पोड़ी उपरोड़ा अस्पताल में जारी है।

पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना का कारण कार की तेज रतार बताई जा रही है। गति अधिक होने के कारण कार चालक मदनपुर घाट पर वाहन को संभाल नहीं सका, कार सड़क से नीचे उतर गई।