8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chakradhar Samaroh 2024: आज से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिखाएंगे दांव-पेच, अखाड़ा बनकर तैयार…

Chakradhar Samaroh 2024: चक्रधर समारोह के अवसर पर कुश्ती व कब्बड़ी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाती है। पुरुष वर्ग में कुल 13 टीमें और महिला वर्ग में 14 टीमें शामिल हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 11 Sep 2024, 7:35 AM IST

Chakradhar Samaroh 2024:

Chakradhar Samaroh 2024: 39वें चक्रधर समारोह के अवसर महिला एवं पुरुषों के अखिल भारतीय एवं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 11 एवं 12 सितम्बर को किया जाएगा। इसका आयोजन रामलीला मैदान में किया जाएगा। इसके लिए अखाड़ा तैयार किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें: Chakradhar Samaroh 2024: पद्मश्री हेमा मालिनी ने दी ‘राधा रासबिहारी नृत्य नाटिका’ की प्रस्तुति, लोगों का जीता दिल, देखें Photos

वहीं 13 सितंबर से कबड्डी का आयोजन किया जाएगा। महाराजा चक्रधर सिंह जितने संगीत प्रेमी थे उतने ही खेल प्रेमी भी थे। ऐसे में चक्रधर समारोह के अवसर पर कुश्ती व कब्बड़ी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाती है। पुरुष वर्ग में कुल 13 टीमें और महिला वर्ग में 14 टीमें शामिल हैं।

कबड्डी प्रतियोगिता में महिला-पुरूष खिलाड़ी दिखाएंगे अपना जौहर

चक्रधर समारोह-2024 के अवसर पर महिला रामलीला मैदान में 13 से 15 सितम्बर तक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमें पुरूष एवं महिला दोनों वर्ग के खिलाड़ी शामिल होंगे। पुरूष वर्ग में कुल 13 टीम शामिल है। इनमें विकासखण्ड रायगढ़, पुसौर, खरसिया, घरघोड़ा, तमनार, लैलूंगा, धरमजयगढ़, पुलिस विभाग, होमगार्ड, नगर पालिक निगम, बरमकेला, सारंगढ़ एवं पूर्वाचल कबड्डी दल शामिल है।

इसी तरह महिला वर्ग में कुल 14 टीम शामिल होंगी। इनमें विकासखण्ड रायगढ़, पुसौर, खरसिया, घरघोड़ा, तमनार, लैलूंगा, धरमजयगढ़, पुलिस विभाग, होमगार्ड, नगर पालिक निगम, बरमकेला, सारंगढ़, अडानी पावर कं. लि. एवं जिंदल पावर तमनार कं. लि. शामिल है।

कुश्ती मैदान में रहेंगे अंतर्राष्ट्रीय रेफरी

11 और 12 सितंबर को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होगा और पहले दिन 2 से 5.30 तो दूसरे दिन सुबह 9 बजे से 5.30 तक प्रतियोगिता चलेगी। कुश्ती प्रतियोगिता को देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ रामलीला मैदान पर होती है। वहीं इस प्रतियोगिता में अंतर्राष्ट्रीय रेफरी अजीत मानदीपक चाहर, जशबीर सिंह ढाका और महिला रेफरी प्रतिभा दुबे भी मौजूद रहेंगी।