8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Road Accident: खूनी सड़क… हादसे में 2 युवकों की हुई मौत, बढ़ती दुर्घटनाओं पर लोगों ने जताई चिंता

Korba Road Accident: एक बार फिर तेज रफ्तार की वजह से जान चली गई है। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 20 Nov 2024, 3:22 PM IST

CG Road Accident

CG Road Accident: कोरबा कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुतर्रा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। मृतक कौन और कहां के रहने वाले हैं? यह स्पष्ट नहीं हुआ है। दुर्घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है।

बाइक पर सवार होकर दो युवक कटघोरा बायपास रोड से होकर आगे बढ़ रहे थे। इस बीच सुतर्रा रापाखर्रा मोड़ के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को ठोकर मार दिया। दोनों सिर के बल सड़क पर गिरे। गंभीर चोट लगने से दोनों की मौत हो गई। रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर सड़क किनारे खून से लथपथ पड़े दोनों युवकों पर पड़ी।

उन्होंने घटना को देखकर पुलिस को जानकारी दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। दोनों को उठाकर कटघोरा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। परीक्षण कर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। युवकों को ठोकर मारने वाली गाड़ी की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जाता है कि दोनों युवक पल्सर बाइक पर सवार थे।

यह भी पढ़े: भीषण हादसा! पिकअप ने बाइक को मारी जबरदस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, 2 घायल

बढ़ रहे हादसे

प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस को पता चला है कि मृत दोनों युवक हरदीबाजार छिंदपुर के रहने वाले हैं लेकिन उनका नाम स्पष्ट नहीं है। हाइवे पर बढ़ती सड़क दुर्घटना ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बिलासपुर-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाली से लेकर कटघोरा और मोरगा तक हादसे हो रहे हैं। इसमें लोगों की जान जा रही है।