बिलासपुर

Holiday: 30 जून तक छुट्टी की घोषणा, यह है बड़ी वजह

Summer Holiday: छात्राओं ने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर आरोप लगते हुए कहा था कि उन्हें हॉस्टल में जबरदस्ती बंद कर उन्हें मतदान के हक से वंचित रखा गया...
2 min read
• •
Updated: 9 May 2024, 6:43 PM IST
cg holidya news, chhattisgarh news, chhattisgarh hindi news, Latest cg news, Bilaspur news,

बिलासपुर देशभर में प्रचार कर वोटिंग के लिए जागरुकता फैलाने का काम किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरह वोट देने के इच्छुक छात्राओं को हॉस्टल से बाहर नहीं जाने दिया गया। जिससे उन्हें वोटिंग के अधिकार से वंचित कर दिया गया। छात्राओं ने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर आरोप लगते हुए कहा था कि उन्हें हॉस्टल में जबरदस्ती बंद कर उन्हें मतदान के हक से वंचित रखा गया। इधर मंगलवार को मामला बिगड़ते देख सीयू प्रशासन ने आनन-फानन में 8 मई से 30 जून तक छुट्टी की घोषणा कर दी। जबकि चल रही सेमेस्टर परीक्षाएं यथावत जारी रहेंगी।

बुधवार को एक बार फिर से इस पूरे मामले ने नया रुख ले लिया है। बुधवार को यूनिवर्सिटी के शिक्षकों ने प्रशासनिक भवन के हाल में अपना विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षकों का यह प्रदर्शन छात्राओं के खिलाफ था।

विरोध प्रदर्शन करने जमा हुए प्रोफेसर का कहना था कि छात्राआें के परिचितों द्वारा उन्हें नुकसान पहुंचाने की धमकी दी जा रही है। प्रो. आरएल प्रधान, प्रेसिडेंट, एवीआरएम ने बताया कि विवि को नैक ए++ मिलने के बाद कुछ छात्रों द्वारा छवि बिगाड़ने धरना दिया जा रहा है वही शिक्षकों के सुरक्षा के मामले को लेकर बुधवार को कुलपति को ज्ञापन सौपा गया है।

इन सभी मुद्दों पर छात्र-छात्राओं का पक्ष खुल कर सामने नहीं आ पा रहा है। बीते दिन हॉस्टल में रह रही छात्राओं द्वारा यूनिवर्सिटी प्रशासन के द्वारा जबरिया माफीनामा लिखवा लिया गया है जिससे वह किसी भी तरह के आंदोलन में भाग न ले सकें।

Summer Holiday: प्रोफेसरों ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन

इस मामले में सीयू के कुलपति अलोक चक्रवाल का कहना है कि पूरी व्यवस्था ठीक है। नियम के हिसाब से हॉस्टल चलता है। शाम को छात्राओं के लौटने का जो वक्त निर्धारित है, हम उन नियमों का पालन कराया जाना सुनिश्चित करते हैं। हॉस्टल में अनुशासन बना रके इस बात को ध्यान में रखते हुए हॉस्टल प्रशासन व्यवस्थाओं को ठीक कर रहा था, जिसके चलते मिसअंडरस्टैंडिंग हो गई होगी, लेकिन अब सब कंट्रोल में है। विश्वविद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा हम सब के लिए सर्वोपरि है।

Summer Holiday: 3 मई से चल रहा बवाल

सीयू परिसर स्थित बिलासा देवी छात्रावास में पिछले तीन मई से प्रशासन और छात्राओं के बीच बवाल चल रहा है। इस हॉस्टल की छात्राओं ने हॉस्टल में सुविधाओं की कमी की बात को लेकर प्रदर्शन किया। वहीं अगले दिन इसी मामले में अभाविप के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, जिस पर विश्वविद्यालय के कुछ शिक्षकों द्वारा उनके साथ मारपीट की गई।

Updated on:
9 May 2024, 6:43 PM IST
Published on: