Bilaspur Murder News: चौकीदार रामफल यादव की गला रेत कर हत्या करने के साथ ही आरोपियें ने उसकी आंख को फोड़ दी। मौके पर जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने रामफल के प्राइवेट पार्ट को भी क्षत विक्षत कर दिया था।
CG Murder News: बिलासपुर कोटा क्षेत्र के ग्राम बेलटुकरी में रिटायर्ड अधिकारी के फार्म हाउस में चौकीदार की जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी लगते ही कोटा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने देखा कि चौकीदार की गला रेत कर हत्या की गई है व उसके प्राइवेट पार्ट को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में जांच कर दो संदेहियों को हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार बेलटुकरी निवासी रामफल पिता लखनलाल यादव (48) रिटायर्ड पीएचई विभाग के अधिकारी आरएन लाल के यहां पर चौकीदारी था। शनिवार की शाम ग्रामीणों ने आखिरी बार उसे जायसवाल राशन दुकान में देखा था। जायसवाल राशन दुकान से रामफल यादव फार्म हाउस चला गया और दरवाजा बंद कर सो गया था। सुबह लोगों को उसकी जली हुई लाश खाट पर पड़ी मिली। लोगों ने जब रामफल की लाश को देखा तो कोटा थाने को घटना की सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि रामफल की किसी ने बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद जिस खाट में रामफल सोया था, उस खाट में आग लगाई गई है। पुलिस मामले में शव को बरामद कर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने का हवाला दे रही है।
चौकीदार रामफल यादव की गला रेत कर हत्या करने के साथ ही आरोपियें ने उसकी आंख को फोड़ दी। मौके पर जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने रामफल के प्राइवेट पार्ट को भी क्षत विक्षत कर दिया था। कई बार आरोपियों ने धारदार हथियार से शरीर में विभिन्न जगहों पर हमला भी किया है।
चौकीदार रामफल की हत्या जिस दरिंदगी से की गई है, उससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने अवैध संबंधों के चलते इस जघन्य हत्या कांड को अंजाम दिया हैं, या फिर आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते क्रूरता से हत्या कर शव को जला दरिंदगी की सारे हदें पार कर दी है।
बेलटुकरी में चौकीदार की जली हुई लाश मिली है। मौके पर पंचनामा के दौरान हत्या होने के साक्ष्य मिले हैं। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।