
CG Crime News: राजस्थान के सीकर निवासी टाइल्स लगाने वाले मजदूर का शव उसके राजातालाब स्थित किराया के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में बिस्तर में मिला। सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिविल लाइन पुलिस के अनुसार, मृतक रामचंद्र कुमावत पंडरी के झंडा चौक, सतनामी पारा स्थित पिंटू कुमार कुमावत के राधेश्याम कुमावत भवन में दूसरी मंजिल में किराए में रहता था। मौके पर पुलिस व एफएसएल की टीम ने जांच करने के बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक के परिजनों को सूचित किया।
पुलिस के मुताबिक, कमरे का दरवाजा खुला था और युवक का शव बिस्तर पर पड़ा था। उसके गले में रस्सी बंधी थी। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि युवक ने आत्महत्या की है या हत्या हुई है।
जिस मकान में युवक किराए में रहता था वहां राजस्थान के और भी लोग रहते हैं। कोई टाइल्स का कार्य करता है, तो कोई राजमिस्त्री है। लोगों ने बताया कि मृतक राजस्थान से 17 अप्रैल को आया था। इससे पहले भी यहां रह चुका है। काम करके जब आता था तो कमरे में जाकर खाना खाकर सो जाता था। रविवार सुबह लोगों ने दरवाजा खुला देखा तो अंदर आवाज दी। कोई जवाब नहीं मिलने पर झांककर देखा तो बिस्तर में लाश पड़ी थी।
Updated on:
22 Apr 2024 05:58 pm
Published on:
22 Apr 2024 05:47 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
