बिलासपुर

ईवीएम के बैलेट पेपर में स्याही का लगा धब्बा,दोबारा छपाई कराने फिर राजनांदगांव भेजे गए बड़े अफसर

इन बैलेट पेपरों में स्याही का धब्बा पाया गया। इसके बाद इसकी दोबारा छपाई कराने का निर्णय लिया गया।

2 min read
ईवीएम के बैलेट पेपर में स्याही का लगा धब्बा,दोबारा छपाई कराने फिर राजनांदगांव भेजे गए बड़े अफसर

गणेश विश्वकर्मा/ बिलासपुर . इवीएम के 72 हजार बैलेट पेपर में स्याही का धब्बा लग जाने से इसकी दोबारा छपाई के लिए अफसरों की टीम को दोबारा राजनांदगांव के शासकीय मुद्रणालय में 24 घंटे के भीतर फिर जाना पड़ गया। एक सप्ताह की मशक्कत करने के बाद बैलेट पेपर की छपाई हुई थी। जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों के इवीएम में लगने वाले बैलेट पेपर और डाक मतपत्र की छपाई राज्य सरकार के शासकीय मुद्रणालय में हुई थी। लगभग 72 हजार बैलेट पेपर की छपाई के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों को राजनांदगांव में एक सप्ताह तक मशक्कत करनी पड़ी थी। तब जाकर यह बैलेट पेपर छपाई का कार्य पूरा हो सका। इस बैलेट पेपर को सशस्त्र गार्ड के घेरे में रविवार को सिटी मजिस्टे्रट एआर टंडन ने लेकर पहुंचे थे। जिला निर्वाचन अधिकारी पी. दयानंद ने बैलेट पेपर की जांच की गई। इन बैलेट पेपरों में स्याही का धब्बा पाया गया। इसके बाद इसकी दोबारा छपाई कराने का निर्णय लिया गया।

24 घंटे में फिर राजनांदगांव गई टीम : इवीएम बैलेट पेपर को लेकर पुन: अधिकारियों की टीम को दोबारा राजनांदगांव जाना पड़ा है। सभ्भी बैलेट पेपर की दोबारा छपवाई कराई जाएगी। सोमवार को यह टीम शासकीय मुद्रणालय में बैलेट पेपर की छपाई कराने पहुंच गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने किसी प्रकार के विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए फिर बैलेट पेपर की पुन: छपाई करवाई जा रहीं है।
बैलेट पेपर दोबारा छपाई के लिए भेजे गए : बैलेट पेपर में स्याही के धब्बे पड़ गए थे। इसलिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी बैलेट पेपर की दोबार छपाई के लिए भेजा गया है। आज-कल में बैलेट पेपर छपकर आ जाएगा।
सुमित अग्रवाल, उपजिला निर्वाचन अधिकारी,बिलासपुर
कल रखे थे, आज लेकर गए : बैलेट पेपर रविवार को टे्रजरी में रखा गया था। सोमवार को इसे पुन: लेकर चले गए । इसे क्यों ले जाया गया ,इसकी जानकारी नहीं है।
करूणा पांडेय, टीओ,बिलासपुर

Published on:
13 Nov 2018 03:23 pm
Also Read
View All