बिलासपुर

सिर के नीचे सोने के आभूषण रखकर ट्रेन में सो रही थी महिला, आंख खुली और तकिया के नीचे टटोला तो उड़ गए होश

Theft in the train: शिवनाथ एक्सप्रेस में महिला का पर्स चोरी, रखे थे गहने
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Jul 2019, 1:37 AM IST
Crime in the train: Theft in the running train
सिर के नीचे सोने के आभूषण रखकर ट्रेन में सो रही थी महिला, आंख खुली और तकिया के नीचे टटोला तो उड़ गए होश

बिलासपुर. शिवनाथ एक्सप्रेस में पत्नी के साथ सफर कर रहे राजकिशोर नगर निवासी का पर्स राजनांदगांव से रायपुर के बीच चोरी (Theft in the train)हो गया। पर्स में सोने की दो चेन, नगदी रकम व पहचान संबंधी दस्तावेज रखे हुए थे। पीडित ने बिलासपुर जीआरपी पहुंच मामले की शिकायत दर्ज कराई है। जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार राजकिशोर नगर निवासी के श्रीनिवास पिता चार्युलु (57) इतवारी से बिलासपुर के लिए शिवनाथ एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे।

के श्रीनिवास पत्नी के साथ बी 1 के 6 नंबर कोच में थे। रात करीब 4.30 बजे जब उनकी नींद खुली को पर्स उनके सरहाने रखा हुआ था। फिर उनकी नींद लग गई। सुबह 6 बजे रायपुर में जब आंख खुली तो पाया कि पर्स गायब था। पर्स में ढाई तोला की दो सोने की चैन, ढाई हजार नगद व कुछ दस्तवेज रखे थे। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 1 लाख ढाई हजार रुपए है। बिलासपुर पहुंच पीडित ने शिकायत दर्ज कराई है। जीआरपी ने जीरो में अपराध दर्ज (Theft in the train)कर डायरी रायपुर भेजने की तैयारी कर रही है।

Published on: