बिलासपुर

आप के पूर्व कानून मंत्री ने दी चुनौती अमर 20 साल में अपने 4 काम बता दें

सियासत: झाड़ू यात्रा के लिए पहुंचे सोमनाथ भारती

3 min read
आप के पूर्व कानून मंत्री ने दी चुनौती अमर 20 साल में अपने 4 काम बता दें

आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश में 2 अक्टूबर से भ्रष्टाचार दूर करने झाडृ लगाओ यात्रा की जा रही है। जिसमें दिल्ली के नेता शामिल हो रहे हैं। आप के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने इतने साल सत्ता में रहने के बावजूद आम लोगों के हित में कुछ नहीं किया। भारती ने आरोप लगाया कि रमन सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने में असफल रही लेकिन युवाओं को नशे की लत लगाने में अग्रणी है। छत्तीसगढ में चुनाव आयोग का भी राजनीतिकरण हो चुका है। स्थानीय विधायक 20 साल से जनता के बीच हितैषी बने बैठे हैं, लेकिन इन 20 साल में 20 काम तो दूर 4 काम ही बता दे जो जनता के हित के लिए किया हो। लोग परेशान हैं और बेहतर विकल्प तलाश रहे हैं, इस बार आम आदमी पार्टी एक बेहतर विकल्प के तौर पर उभर कर सामने आ रही है। भारती ने कहा कि दिल्ली सरकार देश की पहली ऐसी सरकार हैं जो लोगों को घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस जैसी सुविधा होम डिलवरी करके दे रही है। अधिकारी व्यक्ति के समय के अनुसार उससे मिलकर घर पर ही जरूरी कार्रवाई कर उसे सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं।
आप की तीसरी आंख से बचना मुश्किल
भारती ने बताया कि चुनाव निष्पक्ष हो इसके लिए पार्टी के कुछ कार्यर्ताओं को जिम्मेदारी दी गयी है कि ऐसे लोगों पर कैमरे के साथ निगरानी बनाये रखें जो धन के बल पर चुनाव जीतने की कोशिश कर सकते हैं। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी के कार्यकर्ता सादे कपडे में कैमरे की तिरछी नजर से संदेही गतिविधि को कवर करेंगे,इससे चुनाव में निष्पक्षता तो बनी रहेगी साथ ही धन के बल पर चुनाव जीतने वालों का पर्दाफाश होगा।
दिल्ली में शराब बंदी न करने के सवाल पर घिरे
सोमनाथ दिल्ली में शराबबंदी को लेकर किए गए सवाल को टालते नजर आए। उन्होने कहा दिल्ली में शराब डिलेवरी की बात कोरी अफवाह है। लेकिन अंत तक वे शराब बंदी को लेकर स्पष्ट कुछ भी कहने से बचते रहे। उन्होने कहा कि यदि स्थानीय 100 लोगों ने विधायक को लिखित में शराब दुकान बंद करने को कहा तो निश्चित रूप से क्षेत्र में दिल्ली सरकार शराब दुकान बंद करने के बार सोच सकती है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता और प्रत्याशी डॉ.शैलेश आहूजा भी मौजूद थे।
आप द्वारा ९ को बिल्हा में किया जाएगा रोड
शो, राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह होंगे शामिल
आम आदमी पार्टी की ओर से बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी सरदार जसबीर सिंग ने कहा कि बिल्हा क्षेत्र की जनता विधायक से पांच साल के कार्यकाल का हिसाब मांग रही है। 15 साल की रमन सरकार छत्तीसगढ़ के लोगों के मूलभूत जरूरतों को पूरा करने में नाकाम रही है। इसलिए बिल्हा विधानसभा सहित छत्तीसगढ़ की जनता प्रदेश में बेहतर विकल्प चाहती है। प्रदेश में दो अक्टूबर से भ्रष्टाचार भगाओ-झाडू चलाओ यात्रा चलाई जा रही है। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में आप के राज्य सभा सदस्य संजय सिंह बिल्हा में नौ अक्टूबर को दोपहर ४ बजे रोड शो के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के लिए संगठन के पदाधिकारी रवि यादव, संगठन मंत्री सूरज अनंत, सचिव संजय श्रीवास, सेक्टर प्रभारी प्रहलाद जायसवाल, संजय गढ़ेवाल, अंशु कोशले, मधुसूदन मनहर, गुलाम गॉस, नागेश धु्रव, हरिसिंग निषाद, भोप सिंग, मनोज जडेंजा, प्रमोद मनहर, पन्ना लाल राजपूत, गोविंद कौशल, अमित बंजारे, खिलेश्वर वर्मा, वेदराम, लव सिदार, प्रेम सागर बंजारे, संजय भास्कर एवं महिला टीम से गोंदा बाई भास्कर, संतोषी धुरी, सरिता धुरी, नंदनी, पदमा, रेखा, पार्वती, मनटोरा, भगवती, गीता बंजारे, सहोद्रा, सविता सहित पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा रोड शो एवं जनसभा की तैयारी की जा रही है। पार्टी के कार्यक्रम के लिए बिल्हा नगर पंचायत के सांस्कृतिक भवन की अनुमति मांगी गई थी लेकिन एसडीएम ने सरकारी भवन का हवाला देकर भवन में कार्यक्रम कराने की अनुमति नहीं थी। इससे नाराज आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय का घेराव किया गया। विवाद जारी है।

Published on:
08 Oct 2018 01:48 pm
Also Read
View All