
Bilaspur congress posting list: छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी ने जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा की अनुशंसा पर नई शहर कार्यकारिणी को मंजूरी दे दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की स्वीकृति के बाद प्रदेश महामंत्री (संगठन) मलकित सिंह गैदू ने आदेश जारी किया। जारी सूची में 31 पदाधिकारियों को महासचिव, सचिव और संयुक्त सचिव के पदों पर नियुक्त किया गया है।
प्रदेश संगठन ने सभी पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को गति देने के निर्देश दिए हैं। जारी सूची के अनुसार के. दीपक जायसवाल, संजीव ठाकुर, गोपाल ठाकुर, श्रीकांत जायसवाल, विवेक दुबे, डी. विक्रम सिंह (बंटी), भूषण कश्यप, राहुल श्रीवास, संजय यादव, डी. अजय तिवारी, दीपक तिवारी, वीरेंद्र दुबे, लक्ष्मी सिंह, अभिषेक यादव, गौरव श्रीवास्तव, अजय वर्मा, रजत राठौर, बृजेश सिंह, विनोद वर्मा, मुकेश कश्यप, विजय कुमार, विकास ठाकुर, मनोज कश्यप, शेख ताहिर आदि को कार्यकारिणी में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बिलासपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस की नई 51 सदस्यीय कार्यकारिणी को मंजूरी दे दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के अनुमोदन के बाद प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री को स्वीकृति पत्र जारी किया। जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष महेंद्र ने अपनी नई टीम का विस्तार किया गया है,जिसमें बड़ी जिम्मेदारी कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों को दी गई है।
नई कार्यकारिणी में प्रवेश पटवा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है, इसके अलावा 12 उपाध्यक्ष, 18 महामंत्री, 20 सचिव तथा 10 कार्यकारी सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। (Chhattisgarh Congress Posting) प्रदेश कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष से सभी पदाधिकारियों को सूचना देकर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के निर्देश दिए हैं। आगामी विधानसभा चुनावों में मदेनजर संगठनात्मक विस्तार से संगठन को मजबूती मिलेगी। संगठन सृजन शिविर के बाद तुरंत कार्यकारिणी का विस्तार कांग्रेस कमेटी का उद्देश्य 2028 में चुनाव जीतना है।