बिलासपुर

टीवी पैनेलिस्टों और प्रवक्ताओं की सूची जारी, कांगे्रस में जो जितना लड़ा, वो उतना बड़ा

बिलासपुर रीजन से 2 को प्रवक्ता बनाकर सौंपी बोलने की कमान
2 min read
• •
Updated: 19 Apr 2018, 11:55 AM IST
congress

बिलासपुर . प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को अपने टीवी पैनेलिस्टों और प्रवक्ताओं की सूची जारी कर दी। इस सूची में प्रमुख प्रवक्ता समेत 10 प्रवक्ता बनाए गए हैं, जबकि टीवी के लिए अलग से पैनेलिस्ट जारी किए गए हैं। इनकी संख्या 37 है।

कांग्रेस ने आगामी चुनावों में भाजपा के प्रति अपनी आक्रामकता को प्रमुखता दी है। इस सूची में पार्टी ने सबका मिश्रण तैयार करने की कोशिश की है। इनमें आगे होकर विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय रहने वाले शैलेष पांडेय शामिल हैं, तो मजबूत जनाधार वाले संतकुमार नेताम को भी जगह दी गई है।
वहीं अनुभव को तवज्जो देते हुए टीवी पैनेलिस्ट में रामदया उईके, रविंद्र चौबे को जगह मिली है। इनके अलावा टीवी पैनेलिस्टों में इस बात का ज्यादा ख्याल रखा गया है कि ये लोग राजधानी से ज्यादा दूरी के न हों, चूंकि ज्यादातर चैनलों के स्टूडियो रायपुर में ही हैं। वहीं इस सूची में जो लड़ा वो ही बड़ा का संदेश भी दिया गया है।

शैलेष के पास रहेगी बिलासपुर संभाग की जिम्मेदारी
बतौर प्रवक्ता शैलेष पांडेय बिलासपुर संभाग के पांचों जिलों का काम देखेंगे। उनके पास यहां आने वाले हर मुद्दे पर कांग्रेस की ओर से बात रखना की जिम्मेदारी होगी। शैलेष पांडेय ने जुलाई 2017 में कांग्रेस में प्रवेश किया है। वे अक्सर स्वयं को बिलासपुर से विधायक सरकार में मंत्री अमर अग्रवाल की खिलाफत कर इस सीट से ताल ठोंकते रहते हैं।

संदेश देने की कोशिश
कांग्रेस की हाल ही में जारी सूची में जो लड़ा वो ही बड़ा का संदेश देने की कोशिश की गई है। पार्टी ने बिलासपुर से अभय नारायण राय को भी प्रवक्ता बनाया है। अभय पार्टी के शीर्षस्थ पदाधिकारियों के सामने खुलेआम आपसी झगड़ा कर चुके हैं। पहले पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला से फिर शैलेष पांडेय हैं। बघेल ने दोनों को बराबरी का ओहदा देकर पार्टी में सुलह का संदेश दिया है। अभय स्थानीय स्तर पर अटल के करीबी माने जाते हैं।

Published on: