
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर (Coronavirus Bilaspur News) जिले में कोरोना संक्रमण बेकाबू है। इसलिए जिला प्रशासन ने इसे नियंत्रित करने के लिए कंटेनमेंट जोन की अवधि 26 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। इस अवधि में नागरिकों को थोड़ी राहत दी गई है। अत्यावश्यक सेवाओं में छूट यथावत् रखा गया है।
जिला प्रशासन ने पूर्व में 14 से 21 अप्रैल तक संपूर्ण जिले में कोरोना संक्रमणके मामले लगातार बढ़ रहे है। कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी डॉ. सारांश मित्तर ने रविवार को कंटेनमेंट जोन की अवधि बढ़ाने के आदेश जारी किए गए है।
नए आदेश में Lockdown 26 अप्रैल को आधी रात 12 बजे तक लागू रहेगा। इस अवधि में घूम घूमकर ठेले में सब्जियां व फल दोपहर 12 बजे तक बेच सकेंगे। राशन दुकानें सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगी पर एक दुकान से अधिकतम 60 लोगों को राशन कार्ड पर खाद्यान्न वितरण किया जाएगा।