बिलासपुर

धान खरीदी में बड़ा फर्जीवाड़ा! Fake खरीदी दिखाकर शासन को 28.52 लाख का नुकसान, कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

CG Dhan Kharidi: बिलासपुर जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। आरोपी पर शासन को 28 लाख 52 हजार रुपये से अधिक की आर्थिक क्षति पहुंचाने का आरोप है।
2 min read
धान खरीदी में बड़ा फर्जीवाड़ा! Fake खरीदी दिखाकर शासन को 28.52 लाख का नुकसान, कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार(photo-patrika)
धान खरीदी में बड़ा फर्जीवाड़ा! Fake खरीदी दिखाकर शासन को 28.52 लाख का नुकसान, कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार(photo-patrika)

CG Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना मस्तूरी पुलिस ने सेवा सहकारी समिति मर्यादित धान खरीदी केंद्र एरमसाही में बड़े पैमाने पर हुई हेराफेरी का खुलासा करते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर शासन को 28 लाख 52 हजार रुपये से अधिक की आर्थिक क्षति पहुंचाने का आरोप है।

CG Dhan Kharidi: शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित मस्तुरी, बिलासपुर द्वारा थाना मस्तूरी में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि सेवा सहकारी समिति मर्यादित एरमसाही (पंजीयन क्रमांक 687) के धान खरीदी केंद्र में खरीफ विपणन वर्ष 2025 के दौरान गंभीर अनियमितताएं की गई हैं। इस पर अपराध क्रमांक 821/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 338, 336(3) एवं 340(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

भौतिक सत्यापन में खुला फर्जीवाड़ा

संयुक्त जांच दल द्वारा धान खरीदी केंद्र का भौतिक सत्यापन किया गया, जिसमें 920 क्विंटल धान कम पाया गया। जांच में सामने आया कि कंप्यूटर ऑपरेटर ने जानबूझकर फर्जी धान खरीदी दर्ज कर शासन की धान उपार्जन नीति का उल्लंघन किया।

28.52 लाख रुपये की आर्थिक क्षति

पुलिस जांच में स्पष्ट हुआ कि फर्जी प्रविष्टियों और हेराफेरी के चलते शासन को लगभग 28 लाख 52 हजार रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। यह पूरा फर्जीवाड़ा खरीदी प्रक्रिया के दौरान जानबूझकर अंजाम दिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने किया अपराध स्वीकार

विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी कांशी राम खुटे, पिता अंजोरी खुटे, उम्र 31 वर्ष, निवासी एरमसाही, थाना मस्तूरी को उसके निवास स्थान से हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे 16 दिसंबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस का सख्त संदेश

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी में किसी भी तरह की अनियमितता, हेराफेरी या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Updated on:
20 Dec 2025 12:55 pm
Published on:
20 Dec 2025 12:55 pm
Also Read
View All