बिलासपुर

जेल की सजा काट रहे दोस्त की बीवी के अकेलेपन का उठाता रहा फायदा, गर्भवती हुई तो शादी के वादे से मुकरा

एक शादीशुदा व्यक्ति किसी अपराध के लिए पिछले दो सालों से जेल में बंद है। उसकी बीवी अकेले ही अपना गुजर-बसर कर रही है। उसके इसी अकेलेपन का फायदा उसके पति के दोस्त ईस्वर श्रीवास ने उठाया।
less than 1 minute read
जेल की सजा काट रहे दोस्त की  बीवी के अकेलेपन का उठाता रहा फायदा, गर्भवती हुई तो शादी के वादे से मुकरा
जेल की सजा काट रहे दोस्त की बीवी के अकेलेपन का उठाता रहा फायदा, गर्भवती हुई तो शादी के वादे से मुकरा

बिलासपुर. एक दोस्त ने दोस्ती जैसे रिश्ते को दागदार करते हुए उसकी गैर मौजूदगी में उसकी पत्नी के केलेपन का फायदा उठाकर लम्बे वक़्त तक शारीरिक सम्बन्ध बनाया। इस दौरान उसने उससे शादी का वादा किया लेकिन जब दोस्त की पत्नी गर्भवती हो गयी तो शादी करने से इंकार कर दिया।

जानकारी के अनुसार, गौरेला थानाक्षेत्र के रहने वाले एक शादीशुदा व्यक्ति किसी अपराध के लिए पिछले दो सालों से जेल में बंद है। उसकी बीवी अकेले ही अपना गुजर-बसर कर रही है। उसके इसी अकेलेपन का फायदा उसके पति के दोस्त ईस्वर श्रीवास ने उठाया।

उसने उसे बहलाफुसला कर उसके साथ लम्बे वक़्त तक शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा। उसने उससे शादी करने का वादा भी किया लेकिन जब वह गर्भवती हो गयी तो अपने वादे से मुकर गया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करवाया है। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Published on:
26 Dec 2019 05:07 pm