बिलासपुर

झीरम दिवस पर शहीदों को श्रद्धाजंली दी

बस्तर की झीरम घाटी में नक्सल हिंसा में शहीद हुए वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, सुरक्षा बल के जवानों एवं विगत वर्षों में नक्सल हिंसा में शहीद सभी नागरिकों की स्मृति में सोमवार को झीरम श्रद्धांजलि दिवस मनाया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 May 2020, 7:53 PM IST
झीरम दिवस पर शहीदों को श्रद्धाजंली दी
झीरम दिवस पर शहीदों को श्रद्धाजंली दी

झीरम दिवस पर शहीदों को श्रद्धाजंली दी, किया गया याद

जिला पंचायत अध्यक्ष चौहान की मौजूदगी में कर्मियों ने एवं कलेक्टोरेट में अफसरों की उपस्थिति में श्रद्धांजलि

बिलासपुर . बस्तर की झीरम घाटी में नक्सल हिंसा में शहीद हुए वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, सुरक्षा बल के जवानों एवं विगत वर्षों में नक्सल हिंसा में शहीद सभी नागरिकों की स्मृति में सोमवार को झीरम श्रद्धांजलि दिवस मनाया गया।

कलेक्टोरेट में अधिकारियो, कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बीसी साहू , बीएस उइके, संयुक्त कलेक्टर मनोज केसरिया एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी सहित कर्मचारी उपस्थित थे।
जिपं. में श्रद्धाजंली जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान की उपस्थिति में झीरम घाटी के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिपं. सभाकक्ष में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ यह आयोजन किया गया । इसके अलावा अन्य शासकीय कार्यालयों में भी शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।

Published on: