बिलासपुर

जकांछ को बागियों की पहली बोहनी हुई, मस्तूरी की जिपं सदस्य चांदनी ने थामा दामन

Bilaspur News: जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की पहली बोहनी भाजपा से बागी जिला पंचायत सदस्य से हुई है।

less than 1 minute read
Masturi's JIP member Chandni joins Jakanch Bilaspur Election 2023
जकांछ को बागियों की पहली बोहनी हुई, मस्तूरी की जिपं सदस्य चांदनी ने थामा दामन

बिलासपुर/मस्तूरी। Chhattisgarh News: जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की पहली बोहनी भाजपा से बागी जिला पंचायत सदस्य से हुई है। वे मस्तूरी विधानसभा में भाजपा से टिकट की मांग कर रही थीं, लेकिन वर्तमान विधायक पर आलाकमान ने फिर से भरोसा जताया है। इसके चलते नाराज जिला पंचायत सदस्य भाजपा छोड़कर जकांछ में शामिल हो गई हैं। दरअसल जकांछ को इसी मौके का इंतजार था। इसलिए अब तक जकांछ ने अपने पत्ते नहीं खोले थे। कमोबेश सभी जगहों पर ये स्थिति है। ऐसे में जकांछ की झोली में कुछ और बागी गिर सकते हैं।

भाजपा-कांग्रेस की टिकट फाइनल होते ही शुरू हुआ डिजिटल वार

बिलासपुर विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस की टिकट फाइनल हो गई है, जिसमें कांग्रेस ने निवर्तमान विधायक शैलेष पांडेय व भाजपा ने पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल पर फिर से भरोसा जताया है। अब इन दोनों प्रत्याशियों के बीच डिजिटल वार शुरू हो गया है। भाजपा ने पानी की समस्या तो कांग्रेस ने सीवरेज को न भूलने की बात कही है।

Published on:
20 Oct 2023 03:25 pm