बिलासपुर

शर्मनाक: शादी में शामिल होने आयी नाबालिग भांजी के साथ मामा ने किया दुष्कर्म

गौरेला थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की अपने एक रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने आयी हुई थी। जहां उसके मामा सुरेंद्र सिंह ने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने घर वालों को दी।    
less than 1 minute read
mama_bhanji.jpeg

बिलासपुर. गौरेला थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मशार करने वाली घटना सामने आ रही है। जहां एक मामा ने अपनी ही भांजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता के परिजनों ने थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार गौरेला थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की अपने एक रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने आयी हुई थी। जहां उसके मामा सुरेंद्र सिंह ने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने घर वालों को दी।

उन्होंने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुटी हुई है। वहीं घटना के बाद से ही आरोपी मौके से फरार है।

Published on:
25 Dec 2019 08:47 pm
Also Read
View All