बिलासपुर

एमसीआई ने इस बार बेड व्यवस्था को किया टारगेट, अंकों में कटौती, जानें क्या है मामला

सिम्स में बेड व्यवस्था एमसीआई मापदण्ड के हिसाब से नहीं मिली

less than 1 minute read
cims

बिलासपुर . एमसीआई ने निरीक्षण के दौरान वार्डों में मापदण्ड के हिसाब से बेड नहीं पाया। बेड पास-पास होने पर आपत्ति जताते हुए एक अंक को कम कर दिया है। एमसीआई ने कहा है दो बेड के बीच कम से कम डेढ़ मीटर का फासला होना चाहिए, ताकि अटेंडर को किसी तरह की परेशानी न हो। व्यवस्था दुरुस्त करने की नसीहत देकर टीम लौट गई।। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान सिम्स प्रबंधन को एक पीजी सीट की मान्यता मिली हुई है। प्रबंधन चाहता है कि उन्हें पीजी की सात सीटों की मान्यता मिल जाए। इसके लिए सिम्स में व्यवस्था सुधारी जा रही है। भारी मशक्कत के बाद प्रबंधन ने एमसीआई के नाम्र्स के अनुसार व्यवस्था करने का दावा किया और निरीक्षण के लिए टीम बुला ली। पिछले दिनों एमआईसी की टीम सिम्स का निरीक्षण करने आई थी। यहां व्यवस्था देखकर उन्होंने खूब नाराजगी जताई। सिम्स में सीटी स्केन मशीन बिगड़ी पड़ी है। साफ. सफाई को लेकर भी आपत्ति जताई। सिम्स में 27 वार्ड हैं। हर वार्ड की क्षमता अधिकतम 20- 20 बेड लगाने की है। निरीक्षण के दौरान पता चला कि हर वार्ड में 30 से अधिक बेड लगे हुए हैं।

Published on:
20 Feb 2018 12:57 pm