बिलासपुर

मंत्री के उकसाने वाले बोल: कांग्रेस के पास 100 नहीं, हमारे हजारों कार्यकर्ता जवाब दे सकते हैं

कार्यकर्ता सम्मेलन में मंत्री अमर अग्रवाल ने साधा कांग्रेस पर निशाना

2 min read
मंत्री के उकसाने वाले बोल: कांग्रेस के पास 100 नहीं, हमारे हजारों कार्यकर्ता जवाब दे सकते हैं

बिलासपुर. श्रीकांत वर्मा मार्ग पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने फिर विपचियी पर साधा निशाना। उन्होंने कहा मैंने नही कहा कांग्रेसियों ने खुद मान लिया कि वे कचरा है और लग गए आंदोलन में। न सिर्फ बिलासपुर बल्कि पूरे प्रदेश में कांगेस में डर समा गया है। उनके साथ जनता है न कार्यकर्ता अब मीडिया में स्थान पाने के लिए उल्टी सीधी हरकते कर रहे हैं। हम भी सालो विपक्ष में रहे, विरोध प्रदर्सन किया। कभी किसी के निजी आवास पर कचरा और पथराव नही किया। उनके पास 100 कार्यकर्ता नही हैं, हमारे हजारो कार्यकर्ता हैं जो जवाब दे सकते थे। लेकिन शहर को अशांत करना नही चाहते। वे पुलिस की ज्यादती बता जनता की सहानभूति बटोरने वीडियो वायरल और पोस्टर लगवा रहे हैं। लेकिन जनता खुश है मेरे पास कई फोन आए। मंत्री ने कहा कांग्रेस के पास खोने के लिए कुछ भी नही है। वो सत्ता पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। हमारे पास जनता का विश्वास है हमे अपना काम करना है।

संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं के दम पर ही चौथी बार सरकार बनाएगी। भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ और जोन में मेहनत करें। सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएं। पदाधिकारियों ने प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाया। कहा यह योजनाएं गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचनी चाहिए। भाजपा कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को न केवल समझाए बल्कि योजनाओं का लाभ दिलाने में भी लोगों की मदद करे। कार्यकर्ता सम्मेलन में मंत्री अमर अग्रवाल, मंत्री पुन्नूलाल मोहले, पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बांधी, भूपेंद्र सवन्नी, पूजा विधानी, महापौर किशोर राय सहित तमाम भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन और भाजपा नेताओं के जमावड़े के कारण सुबह से ही श्रीकांत वर्मा मार्ग पर भीड़ रही। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। कार्यकर्ता सम्मेलन में बिलासपुर शहर के अलावा आसपास क्षेत्रों से भी कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर श्रीकांत वर्मा मार्ग नेताओं और मंत्रियों के बैनर पोस्टर से पट गया। बिजली के पोलों, दीवारों पर नेताओं की फोटो लगे बैनर लगे दिखाई दिए।

ये भी पढ़ें

चाचा की हत्या कर थाने पहुंचा युवक, फिर ऐसे खुला वारदात का राज

ये भी पढ़ें

अचानक धंस गई शहर की व्यस्ततम सड़क, कांग्रेसियों ने भाजपा को आड़े हाथों लिया
Published on:
23 Sept 2018 05:11 pm
Also Read
View All