बिलासपुर

विधायक ने मांगा बिलासपुर- अजमेर ट्रेन, रेलमंत्री ने भेजा आश्वासन, कहा जल्द शुरू करेंगे

- विधायक शैलेष पांडेय ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर बिलासपुर-अजमेर-बिलासपुर ट्रेन को जल्द शुरू करने की मांग की .
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Mar 2021, 1:43 PM IST
हजरत निजामुद्दीन- तिरुवंतपुरम विशेष ट्रेन 26 को
हजरत निजामुद्दीन- तिरुवंतपुरम विशेष ट्रेन 26 को

बिलासपुर। कोरोना काल के शुरू होते ही मार्च 2020 में देशभर में ट्रेन का परिचालन बंद करने के बाद रेलवे ने लॉकडॉउन खुलने के बाद धीरे-धीरे ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है। इसी बीच शहर विधायक शैलेष पांडेय ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर बिलासपुर-अजमेर-बिलासपुर ट्रेन को जल्द शुरू करने की मांग की थी।

पत्र में विधायक ने यात्रियों को हो रही पारेशानियों का जिक्र किया था। रेल मंत्री ने पत्र का जवाब विधायक पांडेय को भेजा है, जिसमें बताया है कि उनकी मांग के बाद ट्रेन के परिचालन के लिए संबंधित विषय निदेशालय को भेजा गया है।

Updated on:
26 Mar 2021, 1:43 PM IST
Published on: