बिलासपुर

नए साल का धमाल ऑफर: बिलासपुर पुलिस के बनिए मेहमान, जम कर होगा सम्मान!!

New Year's Offer: न्यू ईयर इव सेलिब्रेशन (New Year Celebration) को लेकर बिलासपुर पुलिस (Bilaspur Police) की ओर से जबरदस्त तैयारी की गई है। बाकायदा पुलिस की ओर से आमंत्रण कार्ड (Invitation Card) भी छपवाया गया है, जिसमें क्या क्या व्यवस्था होगी, मेन्यू (Menu) क्या होगा, डीजे (DJ) कौन सा होगा आदि की दी गई है जानकारी
2 min read
Bilaspur police news
Bilaspur police

बिलासपुर. New Year's Offer: अगर आप नए साल की शाम में खुलकर धमाल (Dhamaal) करना चाहते हैं, जैसा कि अमूमन होता है, फुल मस्ती, जबरदस्त मदमस्त हंगामा तो फिर इस बार बिलासपुर पुलिस का आमंत्रण आपके लिए ही है। बाकायदा पुलिस ने इसके लिए आमंत्रण कार्ड (Invitation Card) भी छपवाया है और क्या-क्या व्यवस्था आप जैसे धमालबाज के लिए रहेगी, इसकी पूरी जानकारी दी गई है। इस बार पुलिस की मेन्यू (Menu of police) भी लाजवाब है और वेन्यू भी मस्त है। अंत में पुलिस का कहना है कि कोशिश कीजिए कि आप हमारे मेहमान न बनें। पुलिस (Bilaspur police) की ये अपील समझदारों के लिए इशारा है।


डीजे का स्पेशल ऑफर
बिलासपुर पुलिस (Bilaspur police) की ओर से छपवाए गए आमंत्रण में डीजे की तैयारी को लेकर जानकारी दी गई है। डीजे का नाम डीजे लॉकअप है, जिसका स्पेशल परफॉर्मेंस होगा।


मेन्यू जबरदस्त
न्यू ईयर पार्टी के लिए पुलिस की ओर से चुनिंदा और थोड़ा हटके मेन्यू तैयार की गई है। इसमें अतिथियों को कॉप केक के अलावा अन्य आइटम उनके कस्टडी में परोसी जाएगी।

IMAGE CREDIT: Drunken people

वेन्यू पर भी गौर करें
प्लीज़ की और से जारी आमंत्रण कार्ड में वेन्यू का जिक्र कुछ इस प्रकार किया गया है। पुलिस ने लिखा है की वेन्यू आपका नजदीकी थाना होगा।


बुलाती है मगर जाने का नई
कुल लब्बो लुआब यह है कि पुलिस (Bilaspur Police) की ओर से जारी आकर्षक आमंत्रण को देखते हुए बिल्कुल इसके चक्कर में नहीं आना है। बुलाती है मगर जाने का नई तर्ज पर साल के जश्न (New Year Celebrations) को सादगी पूर्वक और शालीनता से मनाएं, खुद पुलिस भी इस पार्टी में उन लोगों के लिए फ्ऱी एंट्री की बात कर रही है जो रैश ड्राइवर हैं यानी बाइक पर हुड़दंग, ड्रंक ड्राइवर्स (Drunk Drivers) यानी फुल टू न्न हो कर बाइक चलाने वाले हैं।

IMAGE CREDIT: Police in action

और अंत में
पुलिस अपने कार्ड में स्पष्ट रूप से ये लिख रही है की कोशिश कीजिए की आप हमारे मेहमान ना बनें। अन्यथा ये सारी सेवा आपके लिए उपलब्ध रहेगी।


हुड़दंग रोकने पोस्ट किया गया है ये आमंत्रण
नए साल (New Year) में होने वाले हुड़दंग को रोकने को लेकर ये आमंत्रण पत्र (Invitation Card) पोस्ट किया गया है। लोगों से अपील है कि वो नए साल का जश्न सादगी पूर्वक मनाएं, कुछ ऐसा ना करें जिससे अन्य लोगों को परेशानी हो।
रोहित झा, एएसपी, बिलासपुर

Published on:
31 Dec 2021 01:55 pm